‘हम कर देंगे ‘अमन’ और ‘सुकून’ समाप्त’, निजामाबादमें छत्रपति शिवाजी महाराजकी प्रतिमासे ओवैसीके कार्यकर्ता ‘भडके’


२१ मार्च, २०२२
      तेलंगानाके निजामाबाद जनपदके बोधनमें रविवारको (२० मार्च २०२२ को) छत्रपति शिवाजी महाराजकी प्रतिमा लगानेको लेकर दो पक्षोंमें झडप हो गई । बताया जा रहा है कि क्षेत्रमें शिवाजी महाराजकी प्रतिमा देख मुसलमान इसका विरोध कर रहे हैं और सार्वजनिक वातावरण बिगाडनेकी धमकियां दी जा रही हैं । ‘पुलिस’ने बढते तनावको देख क्षेत्रमें धारा १४४ लगा दी है ।
     ‘भाजपा’के महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डीने इस सम्बन्धमें ‘ट्वीट’ करके बताया, “AIMIM के कार्यकर्ताओंने उन लोगोंपर ‘पत्थरबाजी’की जो क्षेत्रमें छत्रपति शिवाजीकी प्रतिमा लगाना चाहते थे । सत्ताधारी दल ‘TRS’ भी अप्रत्यक्ष रूपसे उन्हींका साथ दे रही है ।”
     उल्लेखनीय है कि इस समूची घटनाके सभी दृश्यपट ‘सोशल मीडिया’पर सामने आए हैं । अत्यधिक संख्यामें जनसमूहको कोलाहल करते देखा जा सकता है । वहीं ‘पुलिस’ भी स्थितिको नियन्त्रित करनेके लिए ‘आंसू गैस’ छोड रही है । एक दृश्यपट जिसमें एक मुसलमान व्यक्ति कहता दृष्टिगत हो रहा है कि यदि ये प्रतिमा यहांसे नहीं हटी तो वे बोधन क्षेत्रमें ‘अमन’ और ‘सुकून’ समाप्त करेंगे । इस बातकी वे चुनौती देते हैं ।
       ये घटना स्वतन्त्रताके ७५ वर्ष पश्चात की है और यह अत्यन्त चिन्ताका विषय है कि जिस देशको मुगलोंसे स्वतन्त्र करवानेमें शिवाजीने अपने प्राण गवाए, आज उसी स्वतन्त्र भारतमें उनकी प्रतिमाको स्थापित करने हेतु उपद्रव एवं ‘पत्थरबाजी’ हो रही है । इससे ही समझमें आता है कि भारतको अभी देशद्रोहियोंसे पूर्णतः स्वतन्त्र करवाना शेष है ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution