भाग्यनगर स्थित मन्दिरके अध्यक्षपर पशुवधगृहमें गायोंके विक्रय करनेके आरोपमें याचिका प्रविष्ट !
२८ मार्च, २०२२
नगरके एक पशुवधगृहको गायोंको विक्रय करनेके आरोपमें डबीरपुरा पुलिसने कोमटवाडी स्थित पोचम्मा मन्दिरके अध्यक्ष डी. प्रेम कुमारके विरुद्धरोधमें याचिका प्रविष्ट की है । ‘अखिल भारत गौ सेवा फाऊंडेशन’के प्रतिनिधि ए. बालाकृष्णने इस सन्दर्भमें निवेदन प्रविष्ट किया था । मन्दिर समितिके सदस्य एडला महेंद्र भी इसी अपराधमें सहभागी हैं ।
जब स्वयंकी कुछ त्वचा उधड जाए तो कुछ क्षण असहनीय पीडा होती है; उसी प्रकार मूक गोमाताओंको वध करते समय कितना कष्ट होता होगा ? ऐसा हिन्दू समाज सहित सभीको बोध होना चाहिए और सभीको हिन्दू राष्ट्र हेतु कृतिशील होना चाहिए, तभी व्यापक रूपसे गोहत्याके पशुवधगृहोंंको प्रतिबन्धित करनेमें सफलता मिलेगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply