५ ‘भाजपा’ नेताओं और ‘पुलिस’ अधिकारीकी हत्या करनेवाला आतङ्की शहजाद अहमद सेह हुआ मुठभेडमें ढेर, ७ लाखका था पुरस्कार


२५ दिसम्बर, २०२१
      जम्मू-कश्मीरके अनंतनाग और कुलगांव क्षेत्रमें गत एक वर्षसे आतङ्कका पर्याय बने हिजबुल मुजाहिद्दीनके आतङ्की शहजाद अहमद सेहको शुक्रवार, २४ दिसम्बर २०२१ को सुरक्षाबलोंने ढेर कर दिया । उसपर ‘भाजपा’के पांच नेताओं और ‘पुलिस’ अधिकारी अशरफ भटकी हत्या करनेका आरोप है ।
      प्रतिवेदनके अनुसार, शहजाद सेहपर ७ लक्ष रुपएका पुरस्कार रखा गया था । वह ‘ए’ श्रेणीके मुख्य आतङ्कियोंमें सम्मिलित था । शुक्रवारको बीजबेहाडाके अरवनीमें सुरक्षाबलोंके साथ मुठभेड हुई थी, जिसमें उसे ढेर कर दिया गया । कश्मीरके ‘आईजी’ विजय कुमारने अरवनी मुठभेडमें कुख्यात आतङ्कीके मारे जानेकी पुष्टि की है ।
            इसके अतिरिक्त, सुरक्षाबलोंने अन्य दो आतङ्कवादियोंको बन्दी बनाया है । दोनों आतङ्की ‘लश्कर’से जुडे बताए जा रहे हैं । जम्मू-कश्मीर ‘पुलिस’ने बताया, हमारे आलेखके अनुसार, मारा गया आतङ्कवादी हिजबुल मुजाहिद्दीनसे जुडा था । ‘पुलिस’ने बताया कि १९ अक्टूबर २०२० चांदपोरा कनेलवांमें अनंतनागके ‘पुलिस’ निरीक्षक मोहम्मद अशरफ भटकी हत्यामें सम्मिलित था । इसके पश्चात, २९ अक्टूबर २०२० को ‘वाई के पोरा’ कुलगाममें तीन ‘भाजपा’ कार्यकर्ताओंकी हत्यामें सम्मिलित था ।
      बन्दी बनाए गए आतङ्कियोंकी अभिज्ञान मोहल्ला मोछवा निवासी इमरान मजीद और माग्रे मोहल्ले मोछवा निवासी मोहम्मद अमीन राथरके रूपमें हुआ है । सुरक्षाबलोंने इनके पाससे दो ‘हैंडग्रेनेड’, दो ‘एके’-४७ ‘मैगजीन’, ३० जीवित ‘एके’-४७ सक्रिय (जिंदा) ‘कारतूस’ प्राप्त किए हैं ।
        जम्मू-कश्मीरसे आतङ्कवादी और आतङ्क तबतक समाप्त नहीं होंगे, जबतक पाकिस्तान जिसे ‘आतङ्किस्तान’ कहना अधिक उपयुक्त है, मानचित्रसे मिट नहीं जाता है । प्रतिदिन होनेवाली मुठभेडेंमें जिनमे कई बार आतङ्कियोंके साथ सुरक्षाबल और निर्दोष नागरिकोंका भी जीवन समाप्त होता ही है; अत: जितना शीघ्र हो पाकिस्तानके विरुद्ध कार्यवाहीकर कश्मीरघाटीमें शान्ति स्थापित की जानी चाहिए  । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution