कश्मीरमें आतङ्कियोंने ‘पुलिसकर्मी’ और ७ वर्षकी बेटीको ‘गोलियोंसे भूना’ : पिताकी मृत्यु, बच्चीका चल रहा है उपचार
२४ मई, २०२२
जम्मू-कश्मीरके श्रीनगरके सौरा क्षेत्रमें मंगलवारको (२४ मई २०२२ को) आतङ्कवादियोंने एक ‘पुलिसकर्मी’की हत्या कर दी । उनका अभिज्ञान सैफुल्ला कादरीके (अब्बाका नाम मोहम्मद सैयद कादरीके) रूपमें हुई है । इस आक्रमणमें ‘पुलिसकर्मी’की सात वर्षकी बेटी भी चोटिल हो गई है । एक वरिष्ठ ‘पुलिस’ अधिकारीने बताया कि अंचर सौराके पास आतङ्कवादियोंने ‘पुलिसकर्मी’पर ‘गोलीबारी’ की । गम्भीर स्थितिमें उन्हें निकट चिकित्सालयमें ‘भर्ती’ कराया गया ।
विवरणके अनुसार, सौरा क्षेत्रमें जम्मू-कश्मीर ‘पुलिस’के ‘पुलिसकर्मी’पर आतङ्कवादियोंने ‘ताबडतोड गालियां’ चलाई । ‘गोलीबारी’में कादरी गम्भीर रूपसे चोटिल हो गए, जिनकी चिकित्सालयमें उपचारके मध्य मृत्यु हो गई । इस आक्रमणमें उनकी बेटी भी गम्भीर रूपसे चोटिल हुई है, जिसे पासके निजी चिकित्सालयमें प्रविष्ट (भर्ती) कराया गया है । यहां उसका उपचार चल रहा है । इस मध्य वरिष्ठ डॉ. जी एच यातूने बताया कि ‘पुलिसकर्मी’को चिकित्सालयमें मृत लाया गया था, जबकि उसकी बेटीकी स्वास्थ्य स्थिर है ।
बताया जा रहा है कि ‘गोलाबारी’का स्वर सुननेके पश्चात सुरक्षाबलोंने आतङ्कवादियोंपर ‘जवाबी’ कार्रवाई की; किन्तु आतङ्की वहांसे भागनेमें सफल रहे । सुरक्षाबलोंने इस क्षेत्रको घेर लिया है और आतङ्कियोंको पकडनेके लिए खोज अभियान अभियान कर दिया है ।
आतङ्कवादियोंका समूल नाश हो; इसलिए समूचे पाकिस्तानपर (पीओके सहित) आधिपत्य होना आवश्यक है । केन्द्र शासन इस हेतु प्रयास करे, भारतके सभी हिन्दुओंकी मांग है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply