असमके निजी ‘मदरसों’में बनाए जा रहे हैं आतङ्कवादी, असमकी ‘भाजपा’ ईकाईका आरोप


११ मार्च, २०२२
              भाजपा प्रवक्ता रंजीब कुमार शर्माने असमके चपोरी क्षेत्रके निजी ‘मदरसों’पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इनमें ‘अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट’के लिए आतङ्कवादी निर्मित किए जा रहे  हैं । यह गतिविधियां गत कुछ वर्षोंसे चल रही हैं । उनके संग आरोप लगानेवालोंमें मोमिनुल अवल भी थे ।
                इस आरोपमें ५ युवक बन्दी बनाए गए हैं । ‘भाजपा’ नेताओंने कहा कि बारपेटा जनपदके चकलियापाडा मदरसामें ऐसी गतिविधियां जारी थीं । असम ‘पुलिसकर्मियों’ने कुछ लोगोंको बन्दी बनाया है । इस्लामी कट्टरपन्थी संगठन वहां सक्रिय हैं ।
                उन्होनें कहा कि निजी ‘मदरसों’में शासकीय मदरसोंके नियमोंका पालन नहीं होता है । कांग्रेसपर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग अल्पसङ्ख्यकोंकी तुष्टीकरणका कार्य करते हैं । ये लोग कभी आतङ्कवादका विरोध नहीं करते, वरन ‘इस्लामिक’ कट्टरपन्थी संगठनोंका समर्थन करते हैं ।
       असमके मुख्यमन्त्रीने साहसिक निर्णय लेते हुए, कुछ माह पूर्व ही सभी शासकीय व्ययपर चलनेवाले ‘मदरसे’ बन्द करवा दिए हैं । उनका मत था कि इस देशके संविधान अनुसार, किसी एक धर्मकी शिक्षा शासकीय व्ययसे देना उचित नहीं है । इस सबके पीछे मूल कारण इन तथाकथित शिक्षण संस्थाओंमें आतङ्कवादी निर्माण होना ही है । अपेक्षा है कि राज्य शासनका इस ओर ध्यान गया है तो अब शीघ्र ही  निजी ‘मदरसे’ भी प्रतिबन्धित होंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
साभार : https://hindujagruti.org/hindi 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution