हरियाणा शासनकी ओरसे भी ‘द कश्मीर फाइल्स’, चलचित्र करमुक्त !


१३ मार्च, २०२२
हरियाणा शासनने ‘द कश्मीर फाइल्स’, चलचित्र करमुक्त किया हैं । इस चलचित्रमें, वर्ष १९९० में, कश्मीरमें  हुए हिन्दुओंके अमानुष वंश संहारका चित्रण किया है । ‘द कश्मीर फाइल्स’ चलचित्रका देश के कुछ चित्रपटगृहोंमें     प्रदर्शन हुआ हैं । प्रथम दिनमें ही इस चलचित्रनें ढाईसे   तीन करोडका व्यापार किया हैं, ऐसा बताया जा रहा है । लोगोंका इस चलचित्रको उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल    रहा हैं ।
१. भिवंडीके ‘पी वी आर’ चित्रपटगृहमें, इस चलचित्रके प्रदर्शनके समय, इसके कुछ प्रसंगमें ध्वनि बन्द करनेका प्रयत्न हुआ । इसमें धर्मान्धके पात्रका स्वर ‘जानबूझकर’ बन्द किया गया; इसलिए प्रेक्षकोंने इसका विरोध किया । भिवंडी, महाराष्ट्रका मुसलमान बहुल भाग है ।
        ‘द कश्मीर फाइल्स’ने पन्थनिरपेक्षताके पाखण्डको उजागर कर दिया है; अतः इसे रोकनेके प्रयास हो रहे हैं; परन्तु भाजपा शासित कुछ राज्योंने इसे करमुक्त कर अपना समर्थन, कश्मीरी पीडितोंके प्रति व्यक्त किया है । यद्यपि मनोरंजन करके स्थानपर अब वस्तु   एवं सेवा कर (GST) लगता है; अतः करमुक्तिका   आधा लाभ ही मिल रहा है । केन्द्र शासन भी चलचित्रको अपनी ओरसे करमुक्त करे, यह मांग सभी करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution