जिस आतङ्कीने बिहारके ‘गोल-गप्पे’वाले वीरेंद्र पासवानको मारी थी गोली, आज वह मारा गया, शोपियां मुठभेडमें ३ ढेर
१२ अक्टूबर, २०२१
जम्मू-कश्मीरके शोपियां जनपदमें मंगलवारको (१२ अक्टूबर २०२१) एक मुठभेडके मध्य ‘लश्कर-ए-तैयबा’ एवं ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’के न्यूनतम तीन आतङ्कवादी मारे गए हैं । ‘पुलिस’ने बताया कि उनके पास अस्त्र-शस्त्र और ‘गोला-बारूद’ भी प्राप्त हुआ है ।
‘पुलिस’ महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर विजय कुमारने बताया कि एक आतङ्कवादीका अभिज्ञान (पहचान) गांदरबलके मुख्तार शाहके रूपमें हुआ है । वह बिहारके एक ‘रेहडी’वाले वीरेंद्र पासवानकी हत्या करनेके पश्चात शोपियां चला गया था । २४ घण्टोंके भीतर यह तीसरी मुठभेड है । केन्द्र शासित प्रदेशमें हो रही आतङ्की घटनाओंके पश्चात सुरक्षाबलोंने कार्रवाई तीव्र कर दी है ।
यह एक शुभ सङ्केत है कि आतङ्कियोंका विनाश तीव्रतासे किया जा रहा है; परन्तु जब इनके जन्मके मूल स्थान पाकिस्तानका विनाश किया जाएगा, तब उन लोगोंके साथ न्याय होगा, जिनकी मृत्यु इन आतङ्कियोंके हाथों हुई है; अतः अब शासनको, पाकिस्तानके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply