छत्रपति शिवाजी महाराजके राज्यमें शिवसेनाके गठबन्धन शासनमें टीपू सुल्तानका महिमामण्डन, मुंबई क्रीडाके क्षेत्रको दे रहे टीपूका नाम


२६ जनवरी, २०२२
      मुंबईके मालाडके मालवणी क्षेत्रमें एक क्रीडाके क्षेत्रका नाम परिवर्तितकर ‘टीपू सुल्तान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ करनेका प्रयास है । यह कार्य स्थानीय विधायक व कांग्रेसके नेता तथा मुंबईके संरक्षक मन्त्री असलम शेखके विधायक निधि कोषसे किया जा रहा है । इसका उद्घाटन २६ जनवरीको किया जाएगा, जिसपर हिन्दुत्वका राग अलापती शिवसेना मौन है ।
       समाजके अनेक वर्गोंने, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओंने टीपूको नायक बनानेके इस प्रयासपर आक्रोश व्यक्त किया है । कुछ माह पूर्व ही गोवंडीके ‘एम- ईस्ट’ वार्ड क्रमांक १३६ के एक उद्यानको टीपूका नाम देनेकी किसी शिवसेनाके नगरसेवककी इच्छापर ‘भाजपा’ने आपत्ति की थी ।
       शासन करनेके लोभमें शिवसेनाने कांग्रेस व ‘एनसीपी’से गठबन्धन किया है । शिवसेनाकी छवि हिन्दुत्वनिष्ठ रही है । शासनके लोभमें अपने वैचारिक मूल्योंसे दूरी बनाना लज्जाजनक है । हिन्दुओंको एकजुटता दिखाते हुए टीपूके नामकरणका विरोध, नाम परिवर्तित होनेतक करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution