राज्यकर्ताओंकी मूढता, उडीसामें प्रधानमन्त्रीके अस्थाई ‘हैलिपैड’के लिए १००० वृक्षोंको काटा गया !!


जनवरी १४, २०१९

उडीसामें मंगलवार, १५ जनवरीको होनेवाली प्रधानमन्त्री नरेद्र मोदीकी यात्रा अभीसे विवादोंमें घिर गई है । बालंगीरमें उनकी यात्राको देखते हुए १००० वृक्ष काट डाले गए हैं ! बताया जा रहा है कि मोदीकी सुरक्षा और उनके हेलिकॉप्टरको उतारनेके लिए पेडोंको काटना पडा है । ‘द हिंदू’के अनुसार, प्रधानमन्त्री मोदीके हेलिकॉप्टरको उतारनेके लिए पेडोंकी कटाई की गई है । इसके घटनाके पश्चात पर्यावरणविदोंने इसका विरोध किया है ।


सूचनाके अनुसार, वर्ष २०१६ में ‘नगरीय पौधा-रोपण’ कार्यक्रमके अन्तर्गत रेलवेकी अधिकार क्षेत्रवाली २.२५ हेक्टेअर भूमिपर काफी पौधे लगाए थे । मोदीकी यात्राको देखते हुए अधिकारियोंने रिक्त भूमि यहां देखते हुए ‘हेलिपैड’के अस्थाई निर्माणकी आज्ञा दे दी ।

ध्यान करनेवाली बात यह है कि ‘हेलिपैड’ निर्माणके लिए अधिकारीयोंसे भूमि तो मिल गई; परन्तु, वृक्षोंको काटनेकी अनुमति वन विभागसे नहीं ली गई । ‘द हिंदू’के अनुसार, वन विभागने माना है कि आरम्भिक जांचमें वृक्षोंके कटानकी बात पूर्ण रूपसे सत्य है और इसके लिए विभागसे भी पूछताछ की; परन्तु उन्होंने केवल यह कहा कि ‘हैलीपेड’के निर्माण और सुरक्षाको देखते हुए तत्काल रूपसे वृक्षोंको काटना पडा ।

बताया जा रहा है कि काटे गए वृक्षोंकी लम्बाई ७ फुट और उनके बने रहनेका औसत ९० प्रतिशत था ! वन विभागने १००० से लेकर १२०० के मध्य वृक्षोंकी कटाईकी बात स्वीकार की है । पर्यावरणविदोंका कहना है कि वृक्षोंको काटनेसे पूर्व सम्बन्धित विभागसे पहले अनुमति लेनी चाहिए थी । इस मध्य जनपदके एसपीने बताया कि सुरक्षाको देखते हुए पेडोंको काटना आवश्यक था; क्योंकि वहांपर हेलीकॉप्टर उतारनेके लिए रिक्त स्थान नहीं था । उल्लेखनीय है कि कार्यक्र्मके अनुसार, मंगलवारको प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी खुर्दा-बालगीर रेलवे लाइनपर रेलयानको हरी झंडी दिखाकर रवाना करनेवाले हैं । इस मध्य वह बालंगीरमें एक जनसभाको भी सम्बोधित करेंगें ।

 

“प्राचीन समयसे ही सनातन संस्कृतिमें वृक्षोंको देवी-देवताओंका निवास स्थल बताया गया है । आजके राजनेता निज स्वार्थपूर्ति व तथाकथित विकासके लिए अन्धाधुन्ध वृक्षोंको काट रहे हैं, जलवायु परिवर्तनके रूपमें जिसके परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं । क्या राज्यकर्ताओंको पर्यावरणका मूल्य सब कुछ नष्ट होनेके पश्चात समझ आएगा ? यह सामान्य ज्ञानकी बात है कि यदि हैलिकॉप्टर उतारना है तो वह कहीं भी उतरवाया जा सकता है, नेताका भाषण १ घण्टा चलता है; परन्तु एक वृक्ष बढनेपर वर्षों लग जाते हैं ! क्या प्रशासन इसकी आपूर्ति कर पाएगा ? दुखद है कि आजके तमोगुणी राज्यकर्ताओंमें यह सरलसा तथ्य समझ भी नहीं है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution