‘वनवासियोंकी संस्कृति सुरक्षित रखेंगे’, ईसाई ‘मिशनरियों’के विरुद्ध आदिवासी संगठन, छत्तीसगढमें ‘महा अभियान’
२६ दिसम्बर, २०२१
छत्तीसगढमें निरन्तर चल रहे धर्मान्तरणके विरुद्ध ग्रामवासी आदिवासी सक्रिय हो गए हैं । जनजातीय सुरक्षा मंचके सदस्योंसे पूर्व मन्त्री गणेशराम भगत मिले । उन्होंने कहा कि आदिवासी प्राचीन संस्कृति सुरक्षित रखने हेतु प्रत्येक गांवमें युवाओंके गुट बनाए जाएंगे ।
नक्सलवाद, धर्मान्तरण व भ्रष्टाचारके विरुद्ध प्रारम्भसे ही मुखर रहे गणेशराम भगतने बताया कि उन्हें बाल्यकालसे शंकराचार्य स्वामी श्रीस्वरूपानन्द सरस्वतीजीका सानिध्य प्राप्त हुआ है; अतः वे धर्मरक्षा हेतु कटिबद्ध हैं । जो नेता मौन धारण करके यह सब देख रहे हैं, उन्हें जनता चुनावमें उत्तर देगी ।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जनपदके पत्थलगांव, जशपुर व बगीचामें ईसाई ‘मिशनरी’ चंगाई सभाकर लोगोंको भ्रमितकर धर्मान्तरण हेतु बाध्य करते हैं ।
ईसाई ‘मिशनरीज’ सर्वत्र धर्मान्तरण करवाने हेतु साम, दाम, दण्ड, भेद सभी नीतियां अपना रहे हैं । विशेषकर भोलेभाले आदिवासियोंको प्रलोभन देकर नित्य धर्मान्तरण करवा रहे हैं । गणेशराम भगतजी उनकी सुध लेकर प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply