देहली उच्च न्यायालयमें घसीटे जानेपर ‘ट्विटर’ने पत्रकार आरती टिक्कूका खाता किया पुनः प्रारम्भ


१४ जनवरी, २०२२
      टिक्कूने १५ दिसम्बरको ‘ट्विटर’पर मुसलमान आतङ्कियोंद्वारा उसके भाईको मार डालनेकी धमकी दिए जानेको लेकर ‘पोस्ट’ साझा किया था । उन्होंने ‘ट्वीट’ किया था, “मेरे भाईको, जो श्रीनगरमें रहते हैं, उन्हें, भारतके कश्मीरमें बैठे जिहादी आतङ्कवादियों और पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिकामें उनके ‘आकाओं’द्वारा स्पष्ट रूपसे धमकी दी जा रही है । क्या कोई देख रहा है ? क्या हम इन ‘इस्लामवादियों’द्वारा मारे जानेकी प्रतीक्षा कर रहे हैं या आप उनपर कोई कार्यवाही करेंगे ?”
      उसके दो दिन पश्चात, १७ दिसम्बरको ‘ट्विटर इंडिया’ने आरती टिक्कूके खातेको बन्द कर दिया । ‘ट्विटर’ने आरतीको सूचना भेजकर लिखा था कि यदि वह अपने भाईको मिलनेवाली धमकीसे सम्बन्धित ‘पोस्ट’को हटाती हैं तो उनका खाता खोला जा सकता है ।
      इस घटनाके पश्चात ६ जनवरीको टिक्कूने ‘ट्विटर’के निर्णयको निरस्त करनेकी मांग करते हुए देहली उच्च न्यायालयमें निवेदन किया था । इसमें उन्होंने कहा कि संविधानके अन्तर्गत, उनके अधिकारोंका उल्लङ्घन हुआ है । याचिकामें आरोप लगाया गया कि ‘ट्विटर’ उनके खातेको बन्दकर मुसलमान आतङ्कवादियोंका पक्ष ले रहा है । अधिवक्ता मुकेश शर्माके माध्यमसे प्रविष्ट याचिकामें कहा गया है कि टिक्कूके भाईको कुछ लोगोंद्वारा लक्ष्य बनाया गया था ।
      देहली उच्च न्यायालयने ‘ट्विटर’ और शासनको उनके खातेको बन्द करनेके निर्णयको लेकर समन भेजा गया । न्यायाधीश रेखा पल्लीने इस प्रकरणपर तीन सप्ताहका समय देते हुए केन्द्र और ‘ट्विटर इंक’से भी स्पष्टीकरण मांगा, तो न्यायालयमें घसीटे जानेके भयसे, ट्विटरने आरती टिक्कूका खाता पुनः प्रारम्भ कर दिया ।
        ट्विटर अपने वामपन्थी पूर्वाग्रहके लिए कुख्यात रहा है । वह वामपन्थियों और मुसलमान कट्टरपन्थियोंके षड्यन्त्रको चलने देता है; परन्तु दक्षिणपन्थी लोगोंके छोटे-छोटे वक्तव्योंपर उनके खाते बन्द कर देता है; किन्तु अपने अधिकारोंके लिए सङ्घर्ष करनेपर तो ‘ट्विटर’ भी स्वयंके निर्णय पलटनेपर विवश हो जाता है । केन्द्र शासनद्वारा ‘ट्विटर’पर प्रतिबन्ध अथवा कठोर नियम लगाने चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution