मुख्यमन्त्री योगीने कासगंजके शूकरक्षेत्रको, जो श्रीविष्णुके तीसरे अवतार, वराह अवतारकी निर्वाणस्थली मानी जाती है, उसे तीर्थक्षेत्र घोषित किया 


२९ अक्टूबर, २०२१
                मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने २८ अक्टूबर २०२१ को शूकरक्षेत्र सोरोंके निवासियोंको दीपावली उपहार स्वरूप यह स्थान तीर्थस्थल घोषित कर दिया ।
              ब्रजक्षेत्र स्थित इस स्थानपर ‘हरिपदी गंगा’ नामक कुण्ड स्थित है । पुराणोंमें उल्लेख है कि भगवान विष्णुके तृतीय अवतार श्रीवराह भगवानने यहींसे स्वर्गारोहण किया था । इसीलिए इस कुंडमें मृत्यु पश्चात अस्थिविसर्जन किया जाता है ।
             तीर्थस्थल घोषित होनेसे यहांके रहवासियोंको लाभ होगा ।  इस तीर्थका तथा निकत्वर्तीय धार्मिकस्थलोंका जीर्णोद्धार तथा संरक्षण किया जाएगा । तीर्थयात्रियों हेतु मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, तो इस क्षेत्रका तथा ‘हरकी पौडी’ जैसे घाटोंका विकास होगा । इसके निकट चक्रतीर्थ, योगतीर्थ, सूर्यतीर्थ, सोमतीर्थ स्थित हैं, इनका भी विकास होगा । निवासियोंको उद्यमके नूतन साधन उपलब्ध होंगे ।
     योगी आदित्यनाथ हिन्दू धर्मीय व सात्त्विक होनेसे विशेष ध्यान रखकर हिन्दुओंके पुरातन स्थानोंका एक-एककर, जीर्णोद्धार करवा रहे हैं । उनका यह कार्य प्रशंसनीय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution