‘फेसबुक’पर मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ और ‘बीएसपी’ प्रमुख मायावतीको लेकर किया अपमानजनक ‘पोस्ट’, प्राथमिकी प्रविष्ट
१५ मार्च, २०२२
उत्तर प्रदेशकी जेवर ‘पुलिस’ने मंगलवारको (१५ मार्च, २०२२ को) आमिर खान नामके व्यक्तिके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट की । समाचार अभिकरण ‘एएनआई’के अनुसार, युवकपर उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ और ‘बसपा’ प्रमुख मायावतीकी ‘मॉर्फ्ड’ चित्र ‘फेसबुक’पर ‘पोस्ट’ करनेका आरोप है । आमिर खानपर ‘आईपीसी’ और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, २००८ की धाराओंके अन्तर्गत घटना प्रविष्ट की गई है ।
प्रतिवेदनके अनुसार, जेवरके दयानतपुर गांवके रहनेवाले आमिर खानने अपने ‘फेसबुक अकाउंट’पर एक चित्र ‘अपलोड’ किया था, जिसमें उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमन्त्री मायावतीको वर-वधूके रूपमें दिखाया गया था । ‘मॉर्फ्ड’ चित्रमें आपत्तिजनक ‘कैप्शन’ भी था । परिवादकर्ताने ‘ट्विटर’पर इसकी जानकारी दी और उत्तर प्रदेश ‘पुलिस’से आरोपितोंके विरुद्ध शीघ्रातिशीघ्र उचित कार्रवाई करनेका आग्रह किया । ‘ट्वीट’के आधारपर जांच आरम्भ की गई और ‘पुलिस’द्वारा सूचनाको प्रमाणित करनेके पश्चात आमिर खानके विरुद्ध ‘आईटी’ अधिनियमके अन्तर्गत प्राथमिकी प्रविष्ट की गई ।
योगी शासनके प्रचण्ड बहुमतसे सत्तामें पुनः आनेके कारण, कुछ मानसिक रोगी ऐसे अनुचित कृत्य करते है, जो मानवताको लज्जित कर दें । ऐसे लोगोंका उचित स्थान कारागृह है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply