धर्मान्ध उर्दू शिक्षकने नमस्ते कहनेपर छात्राको डांटा और सलाम बोलनेको कहा !


नवम्बर ३०, २०१८

उत्तरप्रदेशके हरदोई जनपदमें एक विद्यालयमें ‘सलाम’ और ‘नमस्ते’को लेकर बवाल तब हो गया, जब विद्यालय पहुंची छात्राने जब शिक्षकसे नमस्ते किया तो उन्होंने छात्राको नमस्तेके स्थानपर ‘सलाम’ करनेको कहा । ये समाचार निकटके क्षेत्रमें आगकी भांति फैल गया । छात्राके परिजनोंको इसकी सूचना मिली तो वे बजरंग दलके कार्यकर्ताओंके साथ विद्यालय पहुंच गए । इसके पश्चात विद्यालयमें हंगामा हो गया ।  

संडीलाके निवासी मोहम्मद इश्तियाक उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुरमें उर्दू शिक्षक हैं । बताया जाता है कि एक छात्राने उनसे अभिवादनके रूपमें नमस्ते किया तो शिक्षकने उसको डांटते हुए सलाम करनेको कहा । घर जाकर छात्राने यह बात परिजनोंको बताई । गुरुवार, २९ नवम्बरको प्रातः छात्राके चाचा नीरज सिंह विद्यालय पहुंचे और वरिष्ठ शिक्षक अनीतासे मिलकर उर्दू शिक्षककी परिवाद की ।

इसपर शिक्षकको बुलाकर आगेसे ऐसा न करनेको कहा गया । बताया जाता है कि उर्दू शिक्षकने भी छात्राके परिजनोंसे क्षमा मांग प्रकरण शन्त करनेका प्रयास किया । जानकारीपर छात्राके घरपर बजरंगदल कार्यकर्ताओंका जमावडा लग गया था ।

उर्दू शिक्षक इश्तियाक इससे पूर्व अटामऊमें तैनात थे । सितम्बर माहमें ही रसूलपुरमें इनका स्थानान्तरण किया गया है । अभी तक इस प्रकारकी कोई परिवाद शिक्षककी नहीं आई थी ।

 

“क्या क्षमा प्रार्थनासे उर्दू शिक्षककी मानसिकता परिवर्तन हो गई, जो उसे बाल्यकालसे मदरसोंद्वारा दी गई ? क्या ऐसे लोग समय आनेपर विषकारी नहीं सिद्ध होंगें ? स्वयं विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution