‘मैं किसी मुसलमान युवकसे विवाह नहीं करूंगी, हिन्दू धर्मका अध्ययन करनेके लिए श्रीमद्भागवत गीता पढ रही हूं’, ‘ट्रोल्स’पर क्रोधित हुई उर्फी जावेद


२३ दिसम्बर, २०२१
       अपनी ‘बोल्ड’ वेशभूषाको लेकर सामाजिक जालस्थलपर ‘ट्रोल’ होनेवाली उर्फी जावेद, इसबार अपने साक्षात्कारको लेकर समाचारोंमें हैं । उर्फीने ‘इंडिया टुडे’को दिए एक साक्षात्कारमें बताया कि वह कभी किसी मुसलमान युवकसे विवाह नहीं करेंगी । इन दिनों वह श्रीमद्भागवत गीता भी पढ रही हैं ।
      ‘बिग बॉस ओटीटी’की पूर्व प्रतियोगी उर्फी जावेद कहती हैं कि सामाजिक जालस्थलपर उनके ‘बोल्ड’ दिखावेको लेकर उन्हें ‘ट्रोल’ किया जाता है; क्योंकि वह एक मुसलमान हैं और चित्रपट व्यवसायमें उनका कोई ‘गॉडफादर’ नहीं है । उन्होंने कहा, “मैं एक मुसलमान युवती हूं और मुझे सामाजिक जालस्थलपर सबसे अधिक मुसलमान व्यक्तियोंद्वारा ही ‘ट्रोल’ किया जाता है । वे मुझे आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं । कहते हैं कि मैं मुसलमान धर्मकी छवि नष्ट कर रही हूं । वे मुझसे घृणा करते हैं; क्योंकि मुसलमान पुरुष चाहते हैं कि महिलाएं उनके बनाए एक सीमित क्षेत्रके भीतर ही रहें ।”
      उन्होंने आगे कहा, “वे अपने समुदायकी सभी महिलाओंको अधिकारमें करना चाहते हैं । इस कारणसे मैं मुसलमान पन्थको नहीं मानती हूं । वे मुझे इसलिए भी ‘ट्रोल’ करते हैं; क्योंकि मैं उनके अनुसार वस्त्र नहीं पहनती, उनके अनुसार अपने पन्थका पालन नहीं करती ।
       यह पूछे जानेपर कि क्या आप कभी अपने समुदायके किसी व्यक्तिसे विवाह करेंगी ? यदि आपको उससे प्रेम हो जाए तो ? इस प्रश्नके उत्तरमें उर्फी कहती है, “मैं कभी मुसलमान युवकसे विवाह नहीं करूंगी । मैं मुसलमान पन्थमें विश्वास नहीं करती और मैं किसी भी धर्मका पालन नहीं करती; इसलिए मुझे चिन्ता नहीं है कि मैं किससे प्रेम करती हूं । हम जिससे चाहें उससे विवाह कर सकते हैं ।
       चित्रपटके अभिनेता या अभिनेत्रियां अपने स्वार्थके लिए किसी भी प्रकारका वक्तव्य दे सकते हैं; अतः इनपर शीघ्रतासे विश्वास न करें ! यदि वे वास्तवमें श्रीमद्भागवत गीता पढ रही हैं तो उसे अपने आचरणमें उतारें और पहले सनातन धर्म अपनाकर दिखाएं ! सनातन धर्मानुसार आचरण करनेपर उन्हें इसके लाभ स्वतः दृष्टगत होंगे और उन्हें अभिनय जगत भी व्यर्थ लगने लगेगा; अतः वे सभी आलोचनाओंसे स्वतः बच जाएंगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution