घरसे भैंस चुराकर ले जा रहे थे सद्दाम और जुम्मन, उसवीरने विरोध किया तो गोतस्करोंने मस्तकमें मारी गोली
२३ नवम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके कासगंजमें कुछ गोतस्करोंने उसवीर यादव नामके एक स्थानीय युवककी हत्या कर दी । युवकने तस्करोंको चोरी करनेसे रोका था; किन्तु तस्करोंने उसके प्राण ही हर लिए । तस्करोंको ‘पुलिस’ने बन्दी बना लिया है । इनका सद्दाम और जुम्मनके नामसे अभिज्ञान हुआ है । ये पकडे जानेवाले दिवस भी किसी घटनाका क्रियान्वयन करने जा रहे थे । इनका एक साथी अब भी भगौडा है ।
निधर्मी लोकतन्त्रमें सर्व क्षेत्रमें दानव रूपी तस्कर स्वछन्द हैं, जिससे देशके सभी संसाधनों व प्रकृतिको अगाध क्षति हो रही है । इसे रोकनेके लिए गोहत्याके अपराधको मानवहत्या समान दण्डनीय बनाया जाना । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply