उत्तराखंडमें हिन्दू महापंचायतको प्रशासनसे नहीं मिली अनुमति !
२८ अप्रैल, २०२२
उत्तराखंडके डाडा जलालपुर गांवमें आयोजित हिन्दू महापंचायतको हरिद्वार जिला प्रशासनने अनुमति नहीं दी । यहां धारा १४४ (भीडबंदी) लागू की गई है । इस महापंचायतकी सिद्धता करने पहुंचे काली सेनाके राज्य संयोजक स्वामी दिनेशानंद भारती एवं उनके ६ समर्थकोंको पुलिसने बन्दी बना लिया है । यहां पंचायतके लिए लगाए गए पण्डाल (खेमे) भी पुलिसने हटा दिए हैं ।
१. काली सेनाने आरोप किया है कि ‘१६ अप्रैलको श्रीहनुमान जयन्तीकी शोभायात्रापर इस गांवमें धर्मान्धोंद्वारा पथराव हुआ था । इस प्रकरणमें पुलिसने सर्व आरोपियोंको बन्दी नहीं बनाया । इसलिए उन्होंने २७ अप्रैलको हिन्दू महापंचायत आयोजित करनेकी घोषणा की थी । उसके अनुसार स्वामी दिनेशानंद भारती यहां पहुंचे थे ।
२. प्रशासनका कहना है, ‘‘इस महापंचायतमें उग्र भाषण होनेकी आशंका है, इसलिए अनुमति नहीं दी गई । इसके अनुसार ही यहां अधिक लोगोंके एकत्र होनेपर निषेध है । यहांका वातावरण बिगाडनेका प्रयास नहीं होने दिया जाएगा ।’’
उत्तराखंडमें शासनको इस हिन्दू महापंचायतको तुरन्त अनुमति देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply