उत्तराखंडके विद्यालयोंमें छात्र पढेंगे वेद, उपनिषद व गीताका पाठ, शिक्षामन्त्रीने दिए सङ्केत
३ मई, २०२२
उत्तराखंडके शिक्षामन्त्री डॉ. धनसिंह रावतने शनिवारको उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोगकी ओरसे आयोजित परीक्षापर्व चार कार्यक्रमको सम्बोधित करते हुए कहा कि परीक्षाको एक उत्सवके समान, एक पर्वके समान लिया जाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि भविष्यमें विद्यालयके पाठ्यक्रममें वेद, उपनिषद व गीताको सम्मिलित किया जाना है । इस हेतु नागरिकोंसे सुझाव आमन्त्रित किए जाएंगे ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीजीके ‘परीक्षापर चर्चा’ कार्यक्रमके कारण अनेक छात्रोंके मनोबलमें वृद्धि हुई है ।
विद्याध्ययनमें हमारे धर्मग्रन्थोंको सम्मिलित करनेके उद्देश्यका हम स्वागत करते हैं । यह एक प्रकार हिन्दू राष्ट्रकी ओर बढता हुआ पग ही है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply