‘IPL’की तरह कर्नाटकके विधायकोंकी प्रतिकोष (नीलामी) की जाएगी : यशवंत सिन्हा


नई दिल्ली: बीजेपीके पूर्व नेता यशवंत सिन्हाने गुरुवारको कटाक्ष किया कि कर्नाटकके राज्यपाल वजुभाई वालाके राज्यमें सरकार बनानेकेलिए बीजेपीको आमंत्रित करनेसे ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जिसमें इंडियन प्रीमियर लीगमें ( आईपीएल ) क्रिकेटरोंकी बोलीकी तरह विधायकोंकी ‘इंडियन पॉलिटिकल लीग’के अनुसार प्रतिकोष किया जाएगा। सिन्हाने राज्यपालके निर्णयके विरुद्ध राष्ट्रपति भवनके बाहर गुरुवारको विरोध जताया और आरोप लगाया कि इस ‘असंवैधानिक’ कदमसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ हुई है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सरकार गठनकेलिए बीजेपीको आमंत्रित करने संबंधी राज्यपालके निर्णयके विरुद्ध उच्चतम न्यायालय जाने वाले कांग्रेस और JDSसे भी प्रभावित नहीं थे। उन्होंने कहा कि यह देशकी राजनीतिक व्यवस्थाकी ‘दुर्बल्यता’ है कि इस तरहके प्रकरणमें वह न्याय देनेमें विफल रहा। इससे पूर्व दिन में सिन्हाने ट्वीट किया कि कर्नाटकका घटनाक्रम २०१९ के लोकसभा चुनावोंके बाद दिल्लीमें होने वाली गतिविधियों का पूर्वाभ्यास है ।

‘यह लोकतंत्रकी हत्या है’
उन्होंने कहा ,‘बीजेपीके पास बहुमतके लिए आठ विधायक अल्प है। अब वह ( बहुमत सिद्ध करनेकेलिए ) आवश्यक संख्या कहां से बनाएगी? ’ सिन्हाने कहा,‘‘राज्यपालने ठीक उसके विपरीत किया जो उनसे संविधानके अनुसार किए जाने की आशा थी। क्रिकेटमें आईपीएलकी तरह ही राज्यपालके निर्णयसे इंडियन पॉलिटिकल लीग बन गई है जहां विधायकोंकी बोलीकी जाएगी। यह लोकतंत्र की हत्या है।’ राज्यपालपर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि राज्यपाल ‘दलोंके सैैनिकों’के रूपमें काम करेंंगे तो लोकतंत्र काम नहीं करेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution