पुरीके जगन्नाथ देवालयमें श्रद्धालुओंके लिए पंक्ति व्यवस्था आरम्भ करनेपर हिंसा !


अक्तूबर ३, २०१८

जगन्नाथ मन्दिरमें आने वाले श्रद्धालुओंके लिए पंक्ति व्यवस्था आरम्भ करनेके विरुद्घ एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनके १२ घंटेके बन्दके समय बुधवारको यहां भडकी हिंसामें नौ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए ! पुलिसने बताया कि ‘श्री जगन्नाथ सेना’द्वारा नगरमें बुलाया गया दिनभरका बन्द उस समय हिंसक हो गया, जब १२वीं सदीमें बने देवालयमें भीड घुस गई ! भीडने बैसी पहाचा और सिंहद्वारके निकट लगे बैरिकेडोंको अवरोधोंको हटा दिया और ‘श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन’के (एसजेटीए) कार्यालयमें तोडफोड की ! उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियोंने एक पुलिस चौकी और सिंहद्वारके निकट एक सूचना केन्द्रमें भी तोडफोड की, जिसके पश्चात टायरोंको जला दिया गया और पथराव किया गया ! एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारीने बताया कि पथरावमें नौ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए, जबकि भीडके प्रहारमें कई ढांचोंको व्यापक हानि पहुंची । इसके कारण स्थितिको नियन्त्रित करनेके लिए पुलिसको हल्का बल प्रयोग करना पडा ।

 

“ आकाशसे ऊंची सनातनियोंकी संस्कृति, जिसके समक्ष विश्वने सिर झुकाया, उसी महान परम्पराको ये तथाकथित धर्मधुरन्धर ही नष्ट करनेमें लगे है !, इसलिए अब स्वच्छता करनी आवश्यक है !- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution