सर्वोच्च न्यायालयने ‘व्हाई आई किल्ड गांधी’ चलचित्रके प्रदर्शनपर रोक लगानेसे मना किया 


३१ जनवरी, २०२२
       सर्वोच्च न्यायालयने चलचित्र ‘व्हाई आई किल्ड गांधी’के ‘ओटीटी प्लेटफार्म’ अथवा ‘सोशल मीडिया’पर प्रदर्शनकी रोककी मांग करनेवाले परिवादपर सुनवाई करनेसे मना कर दिया । न्यायालयने परिवादकर्तासे कहा कि इसमें आपके मूल अधिकारका हनन नहीं हुआ है ।
परिवादकर्ताके अधिवक्ताने कहा, “यदि इस चलचित्रके प्रदर्शनपर रोक नहीं लगाई गई तो इससे राष्ट्रपिताकी छविको अत्यधिक क्षति पहुंचेगी । इस चलचित्रके माध्यमसे साम्प्रदायिक तनाव और घृणा उत्पन्न करनेका प्रयास किया गया है ।”
इस चलचित्रका कांग्रेसद्वारा भी विरोध किया गया था । साथ ही ‘ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ने भी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीको पत्र लिखकर चलचित्रपर पूर्ण प्रतिबन्ध लगानेका अनुरोध किया था ।
       कांग्रेसके नेता कभी हिन्दू देवी-देवताओंका उपहास करनेवाले चलचित्रोंका विरोध नहीं करते; परन्तु उन्हें कथित राष्ट्रपिताकी छविकी चिन्ता अवश्य रहती है । यह आश्चर्यजनक है कि जिस कांग्रेसको भगवान राम काल्पनिक और आलोच्य लगते हैं, वह गांधीको आलोचनासे परे मानती है ! गांधीके विषयमें वर्तमानमें भी अनेक प्रश्न उठ रहे हैं; इसलिए उनका खरा इतिहास भी समाजको ज्ञात होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution