बांग्लादेशसे हिन्दुओंके पलायनपर अबतक क्यों नहीं बना चलचित्र ? – तस्लीमा नसरीन


२० मार्च, २०२२
        कश्मीरी हिन्दुओंके नरसंहारपर बना चलचित्र ‘द कश्मीर फाइल्स’ देश विदेशके लोगोंके मनको छू रहा है । इस चलचित्रको विदेशमें भी सराहना प्राप्त हो रही है । प्रसिद्ध लोग भी इसे देखकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।
       कट्टरपन्थियोंके भयसे बांग्लादेश त्यागकर भारतमें रह रहीं तस्लीमा नसरीनने भी यह चलचित्र देखकर प्रतिक्रिया दी । उन्होंने इसे एक दुःखद घटना बताते हुए कहा कि कश्मीरी हिन्दुओंको कश्मीरमें पुनर्वासका अधिकार मिलना चाहिए । उन्होंने कहा कि यह कहानी १०० प्रतिशत सत्य है । साथ ही उन्होंने पूछा कि बांग्लादेशसे अल्पसंख्यक हिन्दुओंके पलायनपर अबतक कोई चलचित्र क्यों नहीं बना ?
        हिन्दुओंका अनेक बार नरसंहार हुआ है । १९४७ में भारत-पाकिस्तान विभाजनके समय लाखों हिन्दुओंकी हत्या व दुष्कर्म हुए । १९४८ में गांधी हत्यापर महाराष्ट्रीयन हिन्दुओंको जीवित जलाया, उनकी हत्याएं गांधीवादियोंने की । १९८४ में इंदिरा गांधीकी हत्याके उपरान्त सिखोंपर अत्याचार हुए । बांग्लादेशमें अल्पसंख्यक हिन्दुओंकी हत्याओंका विरोध करनेवाली तस्लीमा नसरीनको कट्टरपन्थियोंने उनकी मातृभूमि त्यागनेपर विवश किया । सभी सत्य चलचित्रद्वारा जनमानसके समक्ष आने चाहिए, जिससे जनमानसको सत्य घटनाओंका ज्ञान हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
साभार : https://hindujagruti.org/hindi 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution