यवतमालमें हिन्दू चिकित्सककी हत्याके प्रकरणमें ४ धर्मान्ध बन्दी, मुख्य आरोपी पलायन कर गया
१९ जनवरी, २०२२
महाराष्ट्रके यवतमालमें एक शासकीय चिकित्सालयके पास चिकित्सककी कथित रूपसे गोली मारकर हत्या करनेके प्रकरणमें चार आरोपियोंको बन्दी बनाया गया है। ‘पुलिस’ने रविवारको यह जानकारी दी । डॉ. हनुमंत धर्मकरे यवतमालके उमरखेद ग्रामीण चिकत्सालयमें कार्यरत थे । उनकी मंगलवार सन्ध्या लगभग पौने पांच बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।
यवतमालके ‘पुलिस’ अधीक्षक दिलीप भुजबल पाटिलने एक संवाददाता सम्मेलनमें बताया कि चार आरोपियों सय्यद तौसीफ सय्यद खलील ३५ वर्ष, सय्यद मुश्ताक खलील ३२ वर्ष, शेख मोहसीन शेख कय्यूम ३४ वर्ष और शेख शाहरुख शेख आलम २७ वर्षको बन्दी बना लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी एफाज शेख अब भी लुप्त है।
पाटिलके अनुसार, पांचों आरोपियोंने डॉ. धर्मकरेकी हत्याके षड्यन्त्र रचा; क्योंकि उनका मानना था कि उनके भाईकी मृत्यु उसके उपचारके कारण हुई है, जो २०१९ में एक दुर्घटनामें गम्भीर रूपसे घायल हो गया था । इस घटनाके उपरान्त उन्होंने डॉ. धर्मकरेको हत्याकी धमकी भी दी थी ।
चिकित्सकको सामान्य मनुष्य सम्मानकी दृष्टिसे देखता है, ऐसे चिकित्सककी हत्या करना सामान्य बात नहीं है । यह वही कर सकता है जिसमें कृतज्ञताका भाव न हो । उक्त प्रकरणसे सिद्ध होता है कि धर्मान्ध समुदायमें कृतज्ञताका भाव नहीं होता है, न व्यक्तिके प्रति न देशके प्रति । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply