बुंदेलखंडके मन्दिरसे चोरी हुई देवीकी प्राचीन मूर्ति इंग्लैंडके उद्यानमें !
१८ जनवरी, २०२२
बुंदेलखंडएक मन्दिरसे लगभग ४० वर्ष पूर्व चोरी हुई देवीकी मूर्ति, इंग्लैंडके एक उद्यानमें प्राप्त हुई है । यह मूर्ति १० वीं शताब्दीकी है तथा यह मकर संक्रान्तिके अवसरपर भारतको दी गई है । अब यह मूर्ति नयी देहलीके भारतीय पुरातत्त्व विभागको दी जाएगी ।
यह मूर्ति बुंदेलखंडके बांदा जनपदके लोखरी मन्दिरमें स्थापित ‘योगिनी’ समूहकी मूर्तियोंमेंसे एक है । योगिनी तान्त्रिक पूजासे सम्बन्धित, शक्तिशाली देवी-देवताओंका एक समूह है । समूहके रूपमें उनकी पूजा की जाती है । मूर्तिकी सूचना अक्टूबर २०२१ में उच्चायुक्तको दी गई थी । इंग्लैंडमें स्थित, भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमारको मूर्ति दी गई है । गायत्री कुमारने पेरिसमें अपने कार्यकालमें भी योगिनीकी एक और मूर्ति भारत लौटाई थी । यह मूर्ति भी लोखरीके उसी मन्दिरसे चुराई गई थी । यह मूर्ति २०१३ में देहलीके राष्ट्रीय
संग्रहालयमें स्थापित की गई थी ।
योगिनी मूर्तिका भारतमें लौटकर आना सुखद समाचार है; किन्तु अभी ऐसी और भी अनेकानेक मूर्तियां भारतसे चुराकर विदेशोंमें ले जाई गईं हैं, उन्हें भी शीघ्र लाया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply