हिन्दुवादियोंने ‘ट्विटर और फेसबुक’पर लगाया कांग्रेस और वामपंथियोंके पक्षपातका आरोप !!


जनवरी ३, २०१९


रविवार, ३ फरवरीको, ‘यूथ फॉर सोशल मीडिया डेमोक्रेसी’के सदस्योंने ट्विटर और फेसबुकपर कथित पक्षपाती विचारधारा होनेका आरोप लगाते हुए अपना विरोध प्रकट किया । प्रदर्शनकारियोंने ट्विटरके कार्यालयके बाहर विरोध प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शनकारियोंके अनुसार गत कुछ माहमें ट्विटर और फेसबुकने व्यवस्थित रूपसे ऐसे व्यक्तियोंकी ‘बोलनेकी स्वतन्त्रता’पर रोक लगानेका प्रयास किया है, जो हिन्दुवादी विचारधाराके होते हैं । उनका कहना है कि ट्विटर और फेसबुकने ऐसे खातेको निलम्बित करके, उनको ‘ट्रेंड लिस्ट”में पहुंचनेसे भी रोका है ।

 

उनका कहना है कि ये माध्यम वामपन्थी विचारधारावाले और कांग्रेसके वरिष्ठ नेताओंके अपमानजनक, अभद्र और चेतावनी भरे ट्वीटकी अनदेखी कर रहा है । इसके अतिरिक्त, कुछके द्वारा फेक समाचार प्रसारित करनेके पश्चात भी उन्हें ‘वैरिफाइड’ कर रहा है ।

 

प्रदर्शनकारियोंका कहना है कि चुनावी वर्षमें किसी एक दलके पक्षमें ऐसी पक्षपाती कार्यवाहीसे चुनाव प्रभावित हो सकते हैं ।

 

“सामाजिक जालस्थलोंका हिन्दुवादी विचारधाराको प्रतिबन्ध करना और अहिन्दुओंके विष वमनको चलने देना यह प्रदर्शित करता है कि हिन्दुओंके विरुद्घ केवल राष्ट्रीय ही नहीं वरन अन्तर्राष्ट्रीय षडयन्त्र हो रहा है, जिसे लोगोंको त्वरित स्वीकार करना होगा और प्रसारके भिन्न माध्यम खोजने होंगें ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : फर्स्टपोस्ट



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution