आतंकी अफजलके पुत्रको भारतीय होनेमें लज्जा, कहा कि ‘आधार कार्ड केवल लाभके लिए करता हूंं प्रयोग !’


मार्च ६, २०१९


आतंकवादी अफजल गुरुके पुत्रको ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ने ‘प्राउड इंडियन’ बताते हुए एक समाचार प्रकाशित किया था; परन्तु वो कहींसे भी भारतपर गर्व करने योग्य नहीं है, यह बात उसने स्वयं स्वीकारी है । ५ मार्च २०१९ की सन्ध्याको अफजलके पुत्र गालिब गुरुने इस रिपोर्टपर आश्चर्य प्रकट किया । उसने कहा कि ब्यौरेको न केवल अनुचित ढंगसे प्रस्तुत किया गया, वरन उसमें ‘विचित्र बातें’ भी लिखीं गई हैं ।

ऊपरके वीडियोमें गालिबने कहा, “ये इनकी समस्या थी कि मेरे पारपत्रके (पासपोर्टके) बारेमें उन्होंने बोला था कि बाइट निकालेंगे; परन्तु जब उनका लेख पढा था तो उसमें विचित्र चीजें थीं । मेरी समस्या एक ही थी कि यदि मेरे पास आधार कार्ड है तो मैं पारपत्र क्यों नहीं ले सकता हूं ? उनको मैंने इसलिए बोला था कि इस वर्ष मेरा ‘एनइइटी’का दूसरा अवसर है, यदि नहीं होता तो टर्की मुझे छात्रवृत्ति देती है; इसलिए मैंने उनको बोला था कि मेरा पारपत्र (पासपोर्ट) होना चाहिए; परन्तु उन्होंने एकदम भिन्न लिखा है इसके बारे में । लिखा है कि मैं ‘इंडियन सिटिजन प्राउड’ हूं । एक चीज मैं बोलना चाहता हूँ कि ‘हाउ केन आई बी प्राउड इंडियन सिटिजन’ ? (मैं एक भारतीय नागरिक होनेपर गर्व कैसे कर सकता हूं ?) उन्होंने मेरे पापाको मारा है । उन्होंने मेरे पूरे परिवारके साथ अन्याय किया है, तो मैं भारतपर गर्व कैसे कर सकता हूं ?”

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’की ओरसे पत्रकार आरती सिंह टीकू और रोहन दुआने ५ मार्चको प्रकाशित ब्यौरेमें गालिबको ऐसे प्रस्तुत किया गया है, जिसे अपने आधार कार्डपर गर्व है और वो अब पारपत्र (पासपोर्ट) बनवाना चाहता है, जो उसकी भारतीय पहचानको और सशक्त बनाएगा । इसको जब गालिबने पढा तो उसे बहुत आश्चर्य हुआ और इसीके विरोधमें उसने ऊपरके वीडियोमें अपने ‘हृदयकी बात’ कही ।

 

“प्रतीत होता है कि आतंकी अफजलके पुत्रसे अधिक पत्रकारोंको चिन्ता है कि किसप्रकार उसे ‘प्राउड इंडियन’ दिखाया जाए ! ऐसी पत्रकारिता देशके लिए हानिकारक हो सकती है ! आतंकीका पुत्र कह रहा है कि मैं कैसे राष्ट्रपर गर्वित हो सकता हूं; क्योंकि मेरे परिवार और कश्मीरके साथ अन्याय हुआ है ! क्या ऐसे लोग राष्ट्रके लिए घातक सिद्ध नहीं होंगें ? क्या इनकी निष्ठा राष्ट्रके प्रति कभी हो पाएगी ? स्वयं विचार करें !”- वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution