६ सितम्बर , २०१९
आर्योंको लेकर कई प्रश्न उठते रहे हैं, आर्य बाहरसे आए थे या यहीं (भारत)के ही निवासी थे ?
इस प्रश्नका उत्तर, हरियाणाके हिसार जनपदके राखीगढीमें हुई हडप्पाकालीन सभ्यताकी खुदाईमें कई ऐतिहासिक रहस्योंसे आवरण उठ गया है। बता दें, कि राखीगढीमें मिले ५००० वर्ष पुराने कंकालोंके ‘डीएनए टेस्ट’ के पश्चात जारी की गई ‘रिपोर्ट’ से पता चला है कि आर्य कहीं बाहरसे नहीं आए अपितु यहीं अर्थात भारतके ही मूल निवासी थे। यह भी बताया कि भारतके लोगोंके गुणसूत्रोंमें पिछले सहस्रों वर्षोंमें कोई बडा परिवर्तन देखने को नहीं मिला है।
वैसे पहले भी कई इतिहासकारोंका कहना था कि वामपंथियोंकी ‘आर्यन थ्योरी’ कोरी कल्पनापर आधारित है, जिसकी परतें इस नए शोधसे उघडती दिख रही हैं।
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply