गीदड़ भभकी: परमाणु संपन्न होने का PAK ने भरा दंभ,भारत को दी चुनौती


पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियार संपन्न होने का एक बार फिर दंभ भरा है और भारत को धमकाने की कोशिश की है। पाकिस्‍तान की सेना ने कहा है कि भारत को किसी तरह का दुस्साहस नहीं करना चाहिए। हमारे देश के परमाणु हथियारों का खास मकसद पूर्व (भारत) से आने वाले किसी भी खतरे को नाकाम करना है। पाकिस्तानी सेना की यह टिप्पणी भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की हाल में की गई उस टिप्पणी के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सेना पाकिस्तान के ‘परमाणु हथियारों के झांसे’ का जवाब देने के लिए और सरकार के कहने पर किसी भी अभियान के लिए सीमा पार करने को तैयार है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारत को किसी तरह का दुस्साहस करने के खिलाफ आगाह किया। उन्होंने पाकिस्तान के सरकारी चैनल पीटीवी से कहा, ‘यह उनको चुनना है। अगर वे हमारा संकल्प देखना चाहते हैं तो कोशिशें कर खुद देख लें।’ गफूर ने कहा कि पाकिस्तान के पास खासतौर पर पूर्व से आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए विश्वसनीय परमाणु क्षमता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, ‘हमें लगता है कि यह कोई विकल्प नहीं है, बल्कि प्रतिरोधक क्षमता का हथियार है। उन्हें हमारी विश्वसनीय परमाणु हथियार प्रतिरोधक क्षमता रोक रही है, क्योंकि दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्ध की गुंजाइश नहीं है।’



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution