दिसम्बर १८, २०१८
गुजरात शासनने मंगलवार, १८ दिसम्बरको एक घोषणा करते हुए कहा है कि ‘राज्यके ६.२२ लाख बिजली बिल क्षमा कर दिए जाएंगे अर्थात नहीं लिए जाएंगें ! शासनकी इस घोषणामें घरके, उद्योगोंके और खेतीके बिजली बिल सम्मिलित है । बता दें कि गुजरात शासनका ६.२२ लाख बिजली बिलमें ६२५ कोटि रुपयेका शेष है, जो अब क्षमा कर दिया जाएगा ।
कुछ लोगोंने इनमें बिजलीकी चोरी की है, या बिलका भुगतान नहीं किया है, इन सबको ‘वन टाइम सेटलमेंट’की धारा १२६ और १३५ के अन्तर्गत केवल ५०० रुपये भर कर शेष राशि क्षमा कर दी जाएगी । इतना ही नहीं, जिस किसीका बिजली कनेक्शन काट लिया गया है, उनको भी दे दिया जाएगा ।
“एक नागरिकने अपना भुगतान समयपर और अपनी गाढी आयसे शासनको किया है, दूसरी ओर किसीने समयसे नहीं किया अथवा चोरी की तो क्या दोनों ही समान है ! कहीं उद्योगपतियों तो कहीं किसानोंके ऋण तो कहीं किसीकी चोरी भी क्षमा की जा रही है तो शासनके कोषमें धन कहांसे आएगा ? किसीका ऋण क्षमा करनेके स्थानपर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं, किसानोंको जैविक कृषि सीखाएं, आवश्यक वस्तुएं दें, कृषि हेतु सभी मार्गदर्शन व धन दें, उसे पंगु न बनाएं, क्योंकि यदि अराजकता और सज्जनता यदि एक समान होंगें तो अराजकता फैलेगी ! राजाका कर्तव्य है कि वह समान न्याय करें ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply