जून १९, २०१९
झारखण्डमें पुलिसने नागपुरी चलचित्रमें काम दिलानेका झांसा देकर दुष्कर्म करनेवाले तीन आरोपियोंको बन्दी बना लिया है । चाईबासाकी नाबालिग युवतीके साथ तीन लोग मोहम्मद खालिद, बाबू अंसारी, और यशराज सुनेजाने दुष्कर्म किया था । इन तीनोंको बुधवार, १९जूनको कारावास भेजनेकी प्रक्रिया पूरी की गई ।
पुलिसद्वारा पूछताछके समय इन तीनोंने बताया कि इन्होंने नागपुरी चलचित्रमें काम करनेका प्रलोभन देकर बच्चीको तीन भिन्न-२ स्थानपर ले जाकर दुष्कर्म किया । सबसे पहले पीडिताकी बातचीत खालिदसे हुई । खालिदने उसे चलचित्रमें काम देनेके बहाने रांची बुलाया था। यह १३ जूनकी घटना है । उसने युवतीको कांटाटोली बस स्टैंडसे अपने बाइकपर बैठाया और अपने मित्र यशराजके बरियातू भरमटोली पहाडी स्थित घरपर ले गया । वहां खालिद और यशराजने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया ।
इन तीनोंने पीडिताको चेतावनी भी दी कि किसीसे भी ये बात न कहे और इस घटनाका वर्णन न करे । इसके पश्चात कुछ लोगोंकी सहायतासे लोअर बाजार थाना पहुंची पीडिताने पुलिसको सारे घटनाक्रमकी जानकारी दी । पुलिसने सभी आरोपियोंको एक-एक कर धर दबोचा ।
“जबतक राज्य और केन्द्र मिलकर दुष्कर्मपर कडा और त्वरित मृत्युदण्डका विधान नहीं बनाएंगें, जिहादी बच्चियोंकी दुर्गति करते रहेंगें ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply