जुलाई १४, २०१९
महाराष्ट्रमें नागपुर और पांडुरनाके मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग ४७ पर नगरसे लगभग ५० किमी दूर चतरपुरमें एक उभरती “मॉडल’का शव पाया गया । उसके सिर और चेहरेको कुचला गया था । मृतकाका अभिज्ञान २० वर्षीया खुशी परिहारके रूपमें हुआ है । खुशी परिहारने कई ‘फैशन शो’में भाग लिया था ।
इस सम्बन्धमें केलवद पुलिसने हत्याका प्रकरण प्रविष्टकर जांच आरम्भ की । आरम्भिक जांचमें खुशीके मित्र अशरफ शेखका नाम सामने आया, जो गिट्टीखदानके कथित ड्रग्सका धंधा करने वालेका पुत्र है । पुलिसके अनुसार हत्याके पश्चात साक्ष्यको नष्ट करनेका प्रयास किया गया; परन्तु अशरफ बच नहीं पाया ।
घटनास्थलपर मृतकाकी पोशाकको देखकर पुलिसने अनुमान लगाया कि उसका सम्बन्ध नगरीय क्षेत्रसे है । शीघ्र ही पुलिसने आसपासके थानोंमें जांच आरम्भ कर दी । मृतकाके शरीरपर तीन ‘टैटू’ थे । मृतकाका अभिज्ञान करनेमें इन तीनों टैटुओंने पुलिसकी सहायता की । एक मुखबिरने पुलिसको बताया कि यह शव एक उभरती मॉडल खुशी परिहारका है । इसके पश्चात पुलिसने उसके सामाजिक प्रसार माध्यमपर खातेको भी खोजा और टैटूसे उसका अभिज्ञान किया गया ।
जब पुलिसने खुशीके चित्रोंमें अशरफको देखा तो उसकी खोज आरम्भ कर दी, तदोपरान्त अशरफको केलवद पुलिसने ढूंढ निकाला ।
अशरफसे पूछताछके समय पुलिसको यह अनुमान हो गया था कि वो उन्हें भ्रमित करनेका प्रयास कर रहा है । खुशी शुक्रवार, १२ जुलाईकी रात ९ बजे उससे मिली थी । जब पुलिसने उसके भ्रमणभाष यन्त्रका (मोबाइलकी) स्थान (लोकेशन) देखा, तो ज्ञात हुआ कि वो दोनों शुक्रवारको देर रात तक एकसाथ थे ।
पुलिसकी कडी पूछताछपर अशरफने स्वीकार किया कि वो और खुशी कलामनाके एक ढाबेमें गए थे, जहां उन्होंने मद्यपान किया था और भोजन किया था । वहांसे वे पांढुर्नाकी ओर चले गए, जहां खुशीकी अन्य लोगोंसे मित्रताको लेकर उनमें आपसमें झगडा हो गया । इसी झगडेके पश्चात उसने खुशीकी हत्या कर दी ।
अशरफने पुलिसको बताया कि आनेवाले १० दिनोंमें उनका विवाह होनेवाला था ।
“आधुनिक युवतियां लवजिहादका लक्ष्य अधिक बन रही है, जिसका कारण स्पष्ट है कि उनमें धर्माभिमान नहीं होता है, जिसके कारण वे जिहादियोंके चंगुलमें आ जाती है; अतः धर्माभिमान अति आवश्यक है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply