३१ अगस्त २०१९
चेन्नई: ‘डीएमके’ने आज कहा कि विनायक चतुर्थीके अवसरपर पार्टीके कोषाध्यक्ष एमके स्टालिनकी ओरसे लोगोंको शुभकामनाएं देने सम्बन्धी ‘फेसबुक पेज’की टिप्पणी उनके ‘पेज’को संचालित करने वालोंने उनकी अनुमतिके बिना की थी ।
पार्टीने एक व्यक्तव्यमें कहा, ‘विनायक चतुर्थीके अवसरपर लोगोंको उनकी ओरसे बधाई देते हुए उनके ‘सोशल नेटवर्किंग पोर्टल’पर एक टिप्पणी की गई । उनका पोर्टल संचालित करनेवालोंने उत्साहमें आकर टिप्पणी की । इसे एमके स्टालिनकी सहमति लिए बिना पोस्ट किया गया।’
पूरे देशमें बीते २९ अगस्तको विनायक चतुर्थी (गणेश चतुर्थी) बनाई गई । इस अक्सरपर स्टालिनके आधिकारिक फेसबुक पेजपर किए गए पोस्टमें कहा गया था, ‘विनायक चतुर्थीके अवसरपर सभी लोगोंको बधाई ।’
इस पोस्टको लेकर बवाल मच गया; क्योंकि स्टालिनके पिता और पार्टी प्रमुख एम करुणानिधि हिन्दू त्योहारोंपर शुभकामनाएं नहीं देते हैं ।
स्रोत : एनडीटीवी
Leave a Reply