मई ३१, २०१९
महाराष्ट्रके बुलधानाके मंडल वन अधिकारी संजय मालीने अपने मुसलमान चालक जफरके स्थानपर रोजा रखा है । जफरका स्वास्थ्य एकाएक बिगड गया, जिससे वह रमजानके समय रोजा नहीं रख पाया था ।
‘एएनआई’से मालीने कहा, ‘मैंने ६ मईको जफरसे यूं ही पूछा था कि वह रोजा रख रहा है या नहीं ? इसपर उसने बताया कि वह इस बार स्वास्थ्यके कारण कार्यके साथ रोजे नहीं रख पाएगा । तब मैंने उससे कहा कि मैं उसके स्थानपर रोजे रखूंगा ।’
उन्होंने अपनी दिनचर्याके मध्य बताया कि ६ मईसे मैं प्रतिदिन रोजे रख रहा हूं । मैं प्रातःकाल ४ बजे उठ जाता हूं और कुछ खाता हूं । इसके पश्चात लगभग ७ बजे मैं रोजा खोलता हूं ।’ संजयका मानना है कि प्रत्येक जनको साम्प्रदायिक सौहार्द्र बढानेके लिए अपने स्तरपर कुछ न कुछ करना चाहिए ।
उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि प्रत्येक धर्म हमें कुछ न कुछ अच्छा सिखाता है । हमें साम्प्रदायिक सौहार्द्र बढानेका प्रयास करना चाहिए । हमें पहले मानवता देखनी चाहिए, धर्मका नंबर बादमें आना चाहिए । रोजे रखनेके पश्चात मैं ऊर्जावान अनुभव कर रहा हूं ।’
संजयका कहना उचित है कि सभीको शान्तिके लिए कुछ न कुछ करना चाहिए । अब संजय कृपया एक और कार्य करें कि चालकका स्वास्थ्य ठीक होनेपर आनेवाले नवरात्रोंमें उसे अधिक तो नहीं केवल एक व्रत रखनेको कहे, सम्भवतः उन्हें अपनी चूकका भान हो जाएगा ।- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply