दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में कुछ ऐसा हो गया जो बहुत ही गलत था। दरअसल, बुधवार को स्टेडियम में भारत का तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया। करीब 2 घंटे तक ऐसा रहा, लेकिन भारतीय टीम और टीम प्रबंधन का ध्यान भी इस तरफ नहीं गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब कुछ पत्रकारों ने इसे देखा तो उन्होंने भारतीय टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने दक्षिण अफ्रीकी को इस बारे में बताया। इसके बाद फिर तिरंगे को सीधा करके फहराया गया। हालांकि जिन्हें झंडा फहराने का काम दिया गया था उन्हें इस बारे में पता ही नहीं था कि भारतीय झंडे को कैसे फहराते हैं। जब भारतीय पत्रकारों ने इस बारे में बताया तब जाकर उन्होंने झंडे को सही तरीके से फहराया।
Leave a Reply