जून १९, २०१९
सार्वजनिक या भूमिका धर्मके नामपर अतिक्रमण होना साधारण है । छोटे-मोटे स्तरपर यह प्रत्येक स्थानपर देखनेको मिल जाता है; परन्तु यह अवैधानिक है । पश्चिम देहली लोकसभा क्षेत्रसे भाजपाके सांसद प्रवेश साहिब सिंहने अब इसके विरुद्ध आवाज उठाई है । सांसद साहिब सिंहने देहलीके उप राज्यपाल अनिल बैजलको इस प्रकरणसे सम्बन्धित एक पत्र लिखा है ।
अपने पत्रमें साहिब सिंहने उप राज्यपाल बैजलको पश्चिमी देहली लोकसभा क्षेत्रमें सार्वजनिक भूमिपर मस्जिदोंके अवैधानिक रूपसे बढते निर्माणको लेकर चिंता प्रकट की है । उन्होंने लिखा कि उनके संसदीय क्षेत्रमें शासकीय भूमि, सडकों, पार्कों और दूसरे अनुचित स्थानोंपर मस्जिदोंका निर्माण किया जा रहा है । इस ओर ध्यान दिलाते हुए सासंदने उप राज्यपालसे जांचकी मांग की है ।
उन्होंने लिखा कि सार्वजनिक भूमिपर बनी मस्जिदोंके कारण न केवल यातायातकी समस्या होती है, वरन आस-पास रहनेवाले लोगोंको भी समस्याओंका सामना करना पडता है ।
इस समस्याके निदानके लिए सासंद साहिब सिंहने एलजीसे एक समिति गठित करनेकी मांग की । समितिकी संरचनाको लेकर उन्होंने सुझाव दिया कि इसमें एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी, पुलिस, सिंचाई और बाढ नियन्त्रण विभागके प्रतिनिधि तक सम्मिलित होने चाहिए, ताकि प्रत्येक दृष्टिकोणसे इसपर जांच हो और उसके अनुरूप आवश्यक पग उठाए जाएं ।
“यह राजधानीकी स्थिति है तो विचार करें कि देशके अन्य भागोंमें क्या स्थिति होगी ? हिन्दुओ ! समय रहते जागृत हो जाए; अन्यथा ये बढती मस्जिदें कहीं इस एकमात्र हिन्दुओंके देशको सीरिया न बना दें । यदि आप शासनसे आशा लगाए बैठे है कि कुछ होगा तो व्यर्थ है तो जागृत होइए और अपने-२ सांसदोंपर बल दें कि वे अवैध मस्जिदोंका निर्माण बन्द करवाएं ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply