धर्मान्धने दिया तीन तलाक; पत्नीने अभियोग प्रविष्ट कराया !


दिसम्बर २५, २०१८

मौहालीके ‘फेज-१’में रहने वाली एक महिलाने तीन तलाक देनेपर अपने पतिके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट कराया है । महिला पंजाब विश्वविद्यालयसे एलएलएम उत्तीर्ण है । महिलाका आरोप है कि गत दिवसोंमें पतिसे विवाद हो गया था, जिसके पश्चात पतिने तीन तलाक दे दिया था ।


महिलाका विवाह २०१५ में नाहन न्यायालयमें अभ्यास करने वाले वसीम खानसे हुआ था । विवाहसे पूर्व निर्धारित हुआ था कि युवती नाहन न्यायालयमें अभ्यास करेगी, क्योंकि वसीम भी वहीं था, परन्तु विवाहके पश्चात अब वसीम अपनी पत्नीको न्यायालय ले जानेसे मना करता है ।

महिलाने यह भी आरोप लगाया कि किसी बातका विरोध करनेपर मारपीट व दहेज लानेके ताने सुनाए जाते हैं । इसी बातको लेकर गत दिवसोंमें विवाद बढ गया । इसके पश्चात क्रोधमें वसीमने पत्नीको ‘तलाक-तलाक-तलाक’ बोल दिया और कहा अब दोनोंमें कोई सम्बन्ध नहीं !

इसपर पीडिता बोली कि अब ये मान्य नहीं है । वह इसे नहीं मानती । पीडिता अपने पिताके घर मोहाली ‘फेज-५’ आ गई और पुलिसको परिवाद दी । पुलिसने वसीम खानके विरुद्ध धारा-४०६ व ४९८ए के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया है ।

 

“मुस्लिम महिलाओंका प्रखर विरोध ही कई शताब्दियोंसे चली आ रही इस इस्लामिक कुप्रथाका अन्त कर सकता है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : भास्कर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution