नेहरू के ‘शांति मॉडल’ पर दलाई लामा का तंज


वाराणसी: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि अपनी पुरानी परम्पराओं को भूलने के कारण कल तक जो भारत सबका गुरु था, अब वह चेला (शिष्य) बन गया है। इसके साथ ही दलाई लामा ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के ‘शांति मॉडल’ पर भी तंज कसा। लामा ने कहा कि सिर्फ कबूतर उड़ाने से शांति नहीं आ सकती। यह आंतरिक मामला है। कबूतर उड़ाना दिखावा मात्र है।

सारनाथ के केंद्रीय तिब्बती संस्थान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सैमीनार में आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा कि भारतीय ज्ञान की प्राचीन परम्परा ही आंतरिक शांति के अलावा नकारात्मक भावनाओं को दूर करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि नए और पुराने का संतुलित संयोजन करना सिर्फ भारत के बूते की ही बात है। धर्मगुरु ने कहा कि भारत को यह शक्ति उसकी हजारों साल पुरानी ज्ञान परम्परा से मिली है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution