पटनायक शासनपर किडनियां निकालने और मारनेका गम्भीर आरोप लगाते हुए पीडितोंने किया आत्मदाहका प्रयास
२५ नवंबर, २०२०
ओडिशाके जनपद नयागढमें एक पति-पत्नीने भुवनेश्वरमें विधानसभाके सामने ही आत्मदाहका प्रयास किया । पीडितोंका आरोप था कि १०, जुलाईके दिन उनकी १० वर्षीय बच्चीके अपहरण और किडनियां निकालकर आंखे फोडनेके पश्चात हत्याके अन्वेषणमें उन्हें अबतक न्याय नहीं मिला है ।
मंगलवार, २४ नवम्बरको इस प्रकरणपर विधानसभाके भीतर भी गूंजा, जब कांग्रेस और भाजपाने नवीन पटनायक शासनको घेरा । आरोपी ‘बीजेडी’ नेताका निकटवर्ती होनेके कारण जनपद थाना नयागढमें प्राथमिकी प्रविष्ट होनेके पश्चात भी कोई कार्यवाही न करते हुए अन्य १० अभियुक्तोंको इस प्रकरणमें पकडा; परन्तु मुख्य आरोपीको फिर भी छोड दिया । उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपीके विरुद्ध जनपद और पुलिस आयुक्तके परिवाद (शिकायत) कक्षमें भी न्याय नहीं मिला । तब विवश होकर पीडितोंने दोपहरमें अपने ऊपर मिट्टीका तेल (केरोसिन) डालकर विधानसभा सामने ही आत्मदाह करना चाहा; परन्तु सुरक्षाकर्मियोंने उन्हें पकडकर बचा लिया ।
यहां भ्रष्टाचारी कांग्रेस नेता नरसिंहा मिश्रा इसे सुरक्षा व्यवस्थामें सेंधका प्रकरण बताया और अपनी सुरक्षाकी चिन्ता करते हुए इसका उत्तर मांगा कि कलको यदि कोई बम लेकर विधानसभामें आया तो फिर क्या होगा ?
– भ्रष्ट व अहंकारी नेताओंने इस धराको मिलकर नरक समान बना दिया है । हिन्दू राष्ट्र आनेपर ऐसे भ्रष्ट नेता न केवल पदच्युत किए जाएंगे, वरन कठोर दण्डके भी भागी होंगे ! – संपादक, वैदिक उपासना पीठ
स्त्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply