बंगालमें इस्लामिक तन्त्र जय श्रीरामके उद्घोषपर भिडे भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता, दो चोटिल


जून २७, २०१९

बंगालमें राजनीतिक दलोंके मध्य जारी हिंसा समाप्त होनेका नाम नहीं ले रही है । यहां आए दिन भाजपा और सत्तारुढ तृणमूल कांग्रेसके (टीएमसी) कार्यकर्ताओंके मध्य हिंसाकी घटनाएं सामने आती रहती हैं । वर्तमान घटना हुगलीकी है, यहां जय श्रीराम बोलनेको लेकर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओंके मध्य विवाद हो गया है । स्थिति तब और अनियन्त्रित हो गई, जब वहां पुलिस पहुंची । कुछ लोगोंने पुलिससे शस्त्र छीननेका प्रयास किया । इस मध्य एक व्यक्तिको गोली लग गई ।

हुगलीके बाथनगोरा आशपारा गांवमें भाजपाके एक कार्यकर्ता शाधोन बाउलने आरोप लगाया है कि जय श्रीरामका उद्घोष करनेपर टीएमसी कार्यकर्ता क्रोधित हो गए और उनके साथ मारपीट की । चोटिल बाउलको चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया, जिसके पश्चित भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपसमें भिड गए । इसके पश्चात क्षेत्रमें तनाव उत्पन्न हो गया । घटनामें दो लोग चोटिल हो गए हैं ।

स्थिति नियन्त्रण करनेके लिए पहुंची; परन्तु उसपर भीडने आक्रमण कर दिया । कुछ लोगोंने पुलिसकर्मियोंकी बन्दूक छीननेका प्रयास किया । इसी मध्य एक व्यक्तिको गोली लग गई ।

“तृणमूल शासनका अन्त ही इसका एकमात्र समाधान है और उसके लिए हिन्दुओंको एकत्र होना होगा ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution