जून ७, २०१९
कासगंजके पडोसी जनपदमें ढाई वर्षकी नादान बच्चीकी हत्याके पश्चात समूचे जनपदमें पीडित परिवारके लिए न्यायकी मांग उठ रही है । सोरोंमें विश्व हिन्दू परिषदने बच्चीकी हत्यापर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हत्यारोंको फांसीका दण्ड देनेकी मांग की है ।
कासगंजके सोरोंमें हत्याकाण्डके पश्चखत हिन्दूवादी संगठनोंमें उबाल है । एक समुदाय विशेषके युवकोंद्वारा बच्चीकी हत्याकर शव कूडेके ढेरमे छिपा दिया गया । क्षत-विक्षत शव पुलिसको कूडेके ढेरसे तीन दिवस पश्चात मिला । इसके पश्चात हिन्दू संगठनोंने कडा रोष प्रकट किया है ।
विहिपके नगर अध्यक्ष सुनील तिवारीने कहा कि प्रदेशमें ऐसा सहन नहीं किया जाएगा । विहिपने बैठककर दोषियोंंके विरुद्घ ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’में अभियोग चलाकर फांसीका दण्ड देनेकी मांग की ।
“हास्यास्पद है कि देहलीके निर्भया दुष्कर्मकाण्डके आरोपियोंको अभीतक फांसीपर नहीं टांगा गया है और हिन्दू संगठन बैठक करके मांग करते हैं कि दोषियोंको फांसी दी जाए ! कृतिके स्थानपर बैठक करके याचिका की जा रही है ! वास्तवमें यह सब हमारे निष्क्रिय शासकगणोंके कारण होता है । समूचि संसद मिलकर अपराधीको एक सप्ताहके भीतर भयंकर मृत्युदण्ड नहीं बना सकते हैं, यह लज्जाकी बात है । युवतियोंकी रक्षा करना इन लोभी नेताओंके वशमें नहीं है; अतः अब केवल हिन्दू राष्ट्रकी आवश्यकता है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply