जून १४, २०१९
बंगालमें गुरुवार, १३ मार्चको नॉर्थ २४ परगनाके बशीरहाटमें महिला भाजपा कार्यकर्ताकी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई । कार्यकर्ताका अभिज्ञान सरस्वती दासके रूपमें हुआ है । भाजपाने सरस्वतीकी हत्याके लिए टीएमसीके गुंडोंको उत्तरदायी बताया है ।
गुरुवारकी रातको बंगाल भाजपा इकाईने ट्विटरपर इस घटनाकी जानकारी दी । उन्होंने लिखा, “बशीरहाटमें तृणमूलके गुंडोंने सरस्वती दासकी निर्मम हत्या कर दी । बंगालमें वैधानिक व्यवस्था पूर्ण रूपसे ढह चुकी है, यहां कोई भी सुरक्षित नहीं हैं ।”
उल्लेखनीय है सरस्वती दासने लोकसभा मतदानमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी । भाजपाद्वारा इस घटनाकी जानकारी ट्विटरपर दिए जानेके पश्चात लोग ममता बैनर्जीके साथ भाजपापर भी बरस रहे हैं ।
लोग बंगालमें राष्ट्रपति शासन लगानेकी मांग कर रहे हैं । कुछका ये भी कहना है कि पार्टीके शीर्ष नेताओंको धरातलपर पार्टीके लिए कार्य करने वालोंका अब ध्यान नहीं रहा हैं, तो कुछका कहना है कि इसके लिए भाजपापर उंगली क्यों उठाई जा रही है ?, प्रश्न ममता बैनर्जी और बंगाल पुलिससे होना चाहिए ।
“ममता बैनर्जी इसके लिए निश्चित ही उत्तरदायी हैं; परन्तु भाजपाको निर्दोष नहीं कहा जा सकता है । केन्द्रमें सत्तासीन शासनके पास अथाह शक्तियां हैं, वे क्या नहीं कर सकते हैं । जब ऐसा दल अपने कार्यकर्ताओंको ही मरनेके लिए छोड दे रहा है तो शेष लोगोंको उनपर विश्वास क्यों करना चाहिए ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply