जून १७, २०१९
बंगालके बर्दवानमें कुछ माहसे कमरुज्जमान सरकार घरोंपर मीटर देखनेके बहाने आता था और वह भी तब, जब केवल महिलाएं घरपर होती थीं । इस बहाने घरमें घुस जाता और उन्हें मार डालता था । यही नहीं, मारनेके पश्चात उनके शवके साथ दुष्कर्म करता था । बंगाल पुलिसने उसे कमसे कम सात महिलाओंकी हत्याके आरोपमें बन्दी बनाया है । उसे भादंसंकी धारा ३०२ (हत्या), ३०७ (हत्याका प्रयास) और ३७६ (दुष्कर्म) के अन्तर्गत अभियोग चलाया जाएगा ।
कमरुज्जमानकी आयु ४२ वर्ष बताई गई है । इंडियन एक्सप्रेसके अनुसार सरकार विवाहित है । कबाडीका काम करता है, उसके तीन बच्चे हैं । कलना गांवमें दो वर्ष पहले आ कर बसा था । गत पांच माहमें पुलिसके अनुसार वो इसीप्रकार अपने सारे लक्ष्य चुनता था और इसीप्रकारसे हत्या करता था ।
एक महिलाने जब उससे कहा कि उसका मीटर तो बाहर है, तो उसने बल दिया कि उसे घरके भीतर एक इलेक्ट्रोनिक समान देखना हैं । जब महिला शने मना किया, तब भी वो नहीं माना और बलपूर्वक अंदर घुस गया । महिलाको घूंसे मारने आरम्भ कर दिए । घरका द्वार खुला था; इसलिए वो भाग निकली !
सरकारकी पत्नी जहांआरा बीबीसे भी इंडियन एक्सप्रेसने बात की । उसने कहा, ‘वो दोपहरमें बाहर तो जाता था; परन्तु हमें नहीं पता था कि वो बाहर महिलाओंको मार रहा है । जब भी वो वापस आता था, उसके व्यवहारमें ऐसा कुछ भी नहीं होता था, जिसपर हमें शंका हो । यदि उसने वो किया है, जो कहा जा रहा है, तो हमें उसके विरुद्ध कडी कार्यवाही चाहिए ।’
“पुलिस कह रही है कि आरोपीको मानसिक रोग है, जिसमें शवसे दुष्कर्म किया जाता है; परन्तु वास्तवमें देखा जाए तो यह रोग मानसिक अवश्य है; परन्तु जिहादका रोग है । वासनान्ध जिहादी अपनी वासना तृप्ति हेतु किसी भी निकृष्टतम सीमातक गिर सकते हैं ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply