दिसम्बर ८, २०१८
गुजरातके वडोदरामें स्थित मस्जिदके द्वारपर एक फलक (बोर्ड) लटका हुआ है, जिसमें मुस्लिम भाजपा नेताको प्रतिबन्धित करते हुए उन्हें प्रवेश करनेकी आज्ञा नहीं दी गई है । पुलिसने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि किसने यह फलक लगाया है ?
वडोदराके यकूटपुरा क्षेत्रमें स्थित मस्जिदके द्वारपर यह फलक लगा हुआ था । जिसमें लिखा है, जहीर कुरैशी, भाजपाकी राज्य इकाईके अल्पसंख्यक नेताको संचालकोंके आदेशानुसार मस्जिदमें प्रवेश करनेकी अनुमति नहीं है । पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोतका कहना है कि पुलिस इस प्रकरणकी जांच कर रही है कि यह फलक यहां किसने लगाया है ?
कुरैशीने कहा कि कुछ लोगोंको दिल्लीमें भाजपाके मुस्लिम नेताओंके साथ उनका एक बैठकमें भाग लेना अच्छा नहीं लगा । यह बैठक बाबरी विवादका समाधान निकालनेके लिए बुलाई गई थी । घटनाके पश्चात मस्जिदके संचालकोंने एक वक्तव्य जारी किया है, जिसमें उनका कहना है कि कुरैशीको प्रतिबन्धित करनेको लेकर उन्होंने कोई वक्तव्य जारी नहीं किया है ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply