श्वः कार्यमद्य कुर्वीत पूर्वाह्णे चापराह्णम् ।
न हि प्रतीक्षते मृत्युः कृतमस्य न वा कृतम् ॥
अर्थ : कल किया जानेवाला कार्य आज ही पूर्ण कर लेना चाहिए । जिसे सायंकालमें करना है, उसे प्रातःकालमें ही कर लेना चाहिए; क्योंकि मृत्यु यह नहीं देखती कि इसका कार्य अभी पूर्ण हुआ कि नहीं ।
आक्रुष्टस्ताडितः क्रुद्धः क्षमते यो बलीयसा ।
यस्य नित्यं जितक्रोधो विद्वानुत्तमपूरुषः ॥
अर्थ : युधिष्ठिर कहते हैं : हे द्रौपदी ! जो बलवान पुरुषके अपशब्द बोलने या कुपित होकर मारनेपर भी, क्षमा कर जाता है तथा जो सदा अपने क्रोधको नियन्त्रणमें रखता है, वही विद्वान है और वही श्रेष्ठ पुरुष है ।
Leave a Reply