जून २०, २०१९
तीन बच्चोंके पिता इमरान भाटीके कबीर शर्मा बनकर हिन्दू युवतीसे विवाह करनेका प्रकरण ठंडा होनेसे पहले सीकरमें इसप्रकारका एक प्रकरण और सामने आया है । इस बार जयपुर निवासी मजीद हुसैनने आशु शर्मा बनकर सीकरकी युवतीको प्रेम जालमें फांस लिया । इसके पश्चात वह युवतीको घरसे भगाकर ले गया । पुलिसने बुधवार,१९ जूनको मजीद और युवतीको देहलीसे ढूंढ निकाला है और दोनोंसे पूछताछ कर रही है ।
युवतीके घरसे गुम होनेके प्रकरणको पुलिसने गंभीरतासे लिया । जयपुर, अजमेर, जोधपुर और देहलीके दल भेजे गए । देहली गई टीमने मजीद और युवतीको ढूंढ लिया ।
सीकरमें इसप्रकारका एक माहमें तीसरा प्रकरण है । इससे पहले इमरान भाटीके नाम और धर्म परिवर्तनकर नकली बारात बनकर विवाह करनेके प्रकरणके कुछ समय पूर्व सीकरकी युवतीकी देहलीमें मस्जिदमें विवाह करवा दिया गया था । यद्यपि बादमें पुलिसने आरोपीको बन्दी बना लिया था ।
युवती लोसल थाना क्षेत्रमें अपने सम्बन्धियोंके यहां आई हुई थी । १३ जूनकी रात्रि युवती वहांसे ओझल हो गई । परिवारको लोगोंने जान-पहचान और सम्बन्धियोंके यहां खोज की; परन्तु उसका कोई पता नहीं चल पाया । इसपर परिजनोंने थानेमें परिवाद की । इसपर पुलिसने युवतीकी खोज आरम्भ की तो उसके साथ मजीद नामक युवकके होनेकी जानकारी मिली ।
युवतीका परिवार लगभग चार वर्ष पूर्व जयपुरमें रहता था । वहांपर मजीद हुसैन मोबाइलकी दुकान चलाता था । मोबाइल रिचार्ज करवानेके समय उसने युवतीका भ्रमणभाष क्रमांक ले लिया । इसके पश्चात मजीद आशुु शर्मा बनकर युवतीके निकट आया । यद्यपि बादमें युवतीको उसके मजीद होनेकी सूचना मिल गई; परन्तु वह उसके इस जालसे बाहर नहीं आ पाई ।
“इससे ज्ञात होता है कि एक प्रायोजित ढंगसे हिन्दू युवतियोंको फंसाकर उनका जीवन नष्ट किया जा रहा है । लव-जिहादके ९०% प्रकरणमें युवतियां जिहादियोंके बुने प्रेमजालमें फंस जाती हैं, इसका अर्थ है कि संस्कारहीनता इसके मूलमें है । इसके लिए हमें अपनी युवा पीढीको धर्मनिष्ठ बनाना होगा और जिहादियोंका षडयन्त्र उन्हें समझाना होगा । “- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : पत्रिका
Leave a Reply