१३ अप्रैल, २०२०
कांग्रेसके मुखपत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ने जेएनयूके ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ विकास वाजपेयीद्वारा लिखा लेख प्रकाशित किया , जिसमे देशकी जनताको संक्रमित करनेवाले तबलीगी जमातको निर्दोष बताते हुए कहा कि जमातके लोग और प्रवासी (माइग्रेंट) स्वयं सरकारके सामने कैसे आएंगे जबकि उन्हें चिकित्सालयमें और रोग हो जानेका भय हो । हिन्दू समुदायको भी मध्यमें घसीटते हुए ‘गोदी मीडिया’ और ‘गोबर पॉलिटिक्स’ जैसे शब्दोंका प्रयोग किया जैसे मुसलमान कट्टरपंथियोंका बचाव करनेके साथ हिन्दू समाजको लज्जित करना अनिवार्य हो तथा शासन व ‘मीडिया’की विफलताको तबलीगी जमातके सिर डालनेका आरोप लगाते समय लेखक चतुराईसे तबलीगी जमातकी घृणात्मक कुकृत्योंपर चुप्पी साध गया ।
निजामुद्दीन मरकजका मूर्ख मौलाना सादका कहना कि कोरोना विषाणु इस्लामके विरुद्ध षड्यंत्र है, कुतर्कोंका आश्रय लेकर, इस्लामिक संगठनके पापोंको धोनेमें लिप्त लेखकको यह दिखाई नहीं देता, वहीं हिन्दू विरोधी कांग्रेसद्वारा संचालित ‘नेशनल हेराल्ड’को लगता है कि आगेका मार्ग हिन्दुओंके प्रति घृणा फैलानेसे ही तय होनेवाली हैं ।- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑपइंडिया
Leave a Reply