उत्तरप्रदेशमें माफियाओंका दुस्साहस, वन रक्षक अधिकारीकी गोली मारकर हत्या !


मार्च १७, २०१९

 

उत्‍तर प्रदेशके सोनभद्रमें तैनात वन रक्षक मोहन राम वर्माका अंतिम संस्कार शनिवार, १६ मार्चको देर रात्रि बलियाके महावीर घाटपर राजकीय सम्‍मानके साथ किया गया । इस मध्य वन विभागके वरिष्ठ अधिकारी और सैकडों वनकर्मी उपस्थित रहे । शुक्रवारको खनन माफियाके आक्रमणमें वर्माकी मृत्यु हो गई थी ।


डीएफओ श्रद्धा यादवने बताया कि मोहन राम वर्मा सोनभद्र वन प्रभागके माची रेंजमें तैनात थे । वहां
अवैध खननके विरुद्घ कार्यवाहीके समय शुक्रवारको उनका दल वन माफियाको पकडकर ले जा रहा था । रास्तेमें खनन माफियाद्वारा वनकर्मियोंपर आक्रमण कर दिया गया, जिससे मोहन रामकी मृत्यु हो गई । इसकी सूचना बलिया स्थित उनके पैतृक गांव आमडारी सागरपालीमें मिली तो घरवालोंमें कोहराम मच गया ।


मोहन राम वर्मा १९८९ में वन विभागमें आए और दैनिक कर्मचारीके रूपमें विभिन्न जनपदोंमें सेवा दी । इसके पश्चात २००६ में विनियमितकरण प्रक्रियाके समय सोनभद्रमें वन रक्षक हुए और तबसे वहीं तैनात रहे । मोहन परिवारमें एकमात्र कमानेवाले सदस्य थे । उनका एकमात्र पुत्र चंदन १६ वर्षका है । उनके आकस्मिक निधनसे परिवारके लोगोंपर दुखका पहाड टूट गया है ।

 

“हमारी तथाकथित भ्रष्ट व्यवस्थाको उजागर करता व मुंह चिढाता यह समाचार है । शासन किसीका भी हो कर्त्त्वय निष्ठ अधिकारियोंको या तो स्थानांतरित कर दिया जाता है या मार दिया जाता है । इससे स्पष्ट होता है कि खनन माफिया वैधानिक व्यव्स्थाको उंगलियोंपर नचाते हैं और अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इनका इतना दुस्साहस कहीं न कहीं राजनीतिक समर्थनके कारण है ! क्या राजकीय सम्मान एक कर्त्त्वयनिष्ठ अधिकारीको वापस ला पाएगा ? क्या परिणाम होगा इसका ? केवल इतना ही अन्य अधिकारी मौन होकर बैठ जाएंगें और माफिया अपना कार्य दोगुणा दुस्साहससे कर पाएंगें ! इस भ्रष्ट व्यव्स्थाके लिए अब केवल हिन्दू राष्ट्रकी ही आवश्यकता है, जहां ठगोंको केवल और केवल मृत्युदण्ड ही दिया जाएगा !

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution