उत्तराखण्ड शासनका उचित दिशामें निर्णय, २ से अधिक बच्चे करनेवाले नहीं लड पाएंगे पंचायत चुनाव !!


जून २६, २०१९

उत्तराखण्ड शासनने बडा निर्णय लिया है । अब उत्तराखण्डमें दोसे अधिक बच्चे करनेवाले नेता पंचायतका चुनाव नहीं लड पाएंगें । राज्यके भाजपा शासनने इसके लिए पंचायतीराज (संशोधन) अधिनियम २०१९ को विधानसभासे पारित करा लिया है । अब अधिनियम राज्यपालके पास जाएगा और प्रदेशमें पारित होगा ।

इसप्रकार आगामी चुनावमें यह परिवर्तन पारित होनेकी राह स्पष्ट हो गई है । जिस दिवस यह अधिनियम पारित होगा, उस दिनसे २ बच्चेवाले लोग पंचायत चुनाव नही लड सकेंगें । विधेयकमें कहा गया है कि दो बच्चोंसे अधिकवाले ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतका चुनाव नहीं लड सकते हैं । वहीं चुनाव लडनेवाले प्रत्याशीकी शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित हो सकती है । प्रदेशमें लगभग ५० सहस्र पंचायत प्रतिनिधि चुनावसे चुने जाते हैं ।

शासनके इस निर्णयसे श्रीनगरमें स्थानीय सहित ग्रामीण लोगोंने स्वागत किया है । उनका कहना है कि इससे एक शिक्षित व्यक्तिके हाथोंमें प्रतिनिधत्वकी कमान आएगी, जिससे गांवका विकास हो पाएगा । वहीं कई लोग इसके विरोधमें भी हैं ।

“यह निर्णय कुछ न करनेसे आगे बढनेकी दिशामें एक उचित पग है; परन्तु केवल पंचायत चुनावपर ही क्यों, यह निर्णय विधानसभा मतदानपर भी होना चाहिए और भाजपा यह नियम समूचे देशमें पारित करें ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : लाइव इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution