फरवरी २०, २०१९
पुलवामा आक्रमणके पश्चात चलचित्र अभिनेताओंपर लगे प्रतिबन्धके पश्चात ‘एफएम’ और ‘रेडियो’के लिए भी मांग उठी है । ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना’ने सभी ‘एफएम’ और ‘रेडियो हाउस’को पत्र लिखकर पाकिस्तानी गायकोंके गीत न चलानेकी चेतावनी दी है ।
पत्रमें लिखा है कि नुसरत फतेह अली खान, राहत फतेह अली खान, आतिफ अस्लम, रेशमा, अली अफजल, सज्जाद अली, गुलाम अली, सफाकत अमानत अली आदि फनकारोंके गाने न बजाए जाएं !
एमएनएसकी इस सेनाने आगे लिखा है, “पाकिस्तानके इन सभी कलाकारोंके गाने देश भरमें लोकप्रिय हैं; परन्तु पुलवमामें हुए आक्रमणके पश्चात उनके गानेको रेडियो एफमएम नही’ बजाए !;ऐसी देश भरकी भावना है । इतना ही नहीं यदि आग्रह स्वीकार न करके गाने बजाए तो आपके ‘रेडियो हाउस’पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की जाएगी !”
बता दें, पुलवामा आतंकी आक्रमणके पश्चात ‘टी-सीरीज’ने (T-Series) अपने ‘यूट्यूब चैनल’से पाकिस्तानी कलाकारोंको छुट्टी दे दी है !
“जो देश हमारे लिए विष उगलता है, जहां हमारेद्वारा दिया धन आतंकवादमें जाता है, ऐसेमें वे अभिनेता और गायक हमारे किस कामके हैं ? ऐसा विचारकर सभी भारतीयोंने पाकिस्तानी वस्तुओंको और अभिनेताओंका बहिष्कार करना चाहिए ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply