जुलाई २९, २०१८
दक्षिण कशमीरके पुलवामासे लगभग एक सप्ताहसे लुप्त हुआ एमबीएका एक छात्र आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’में सम्मिलित हो गया है ! ‘एके -४७’ बन्दूकके साथ उसका चित्र सामाजिक प्रसार माध्यमपर (सोशल मीडिया) फैल रहा है ।
आधिकारिक सूत्रोंके अनुसार जिलेके कोइल गांवके पुलिस थानामें सोमवारको एमबीएके छात्र इश्फाक अहमद वानीके गुम होनेकी परिवाद दी गई थी । वह अवकाशमें घर आया था और २२ जुलाईको ओझल हो गया था । उसका अन्वेषण किया जा रहा था ।
सूत्रोंने बताया कि छात्रका ‘एके-४७’ बन्दूकके साथ चित्र ‘ट्विटर’ और ‘फेसबुक’पर फैला हुआ है ! अभी यह नहीं ज्ञात हो सका है कि इस संगठनमें छात्रको किस प्रकारका स्थान दिया गया है अथवा नहीं । इस सम्बन्धमें जांच की जा रही है ।
यह प्रथम अवसर नहीं है, जब किसी युवकके आतंकवादी संगठनमें सम्मिलित होनेका समाचार सामने आया है । गत आठ माहमें लगभग ५० युवक आतंकवादी संगठनोंमें सम्मिलित हो चुके हैं !
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply